Updated: Fri, 23 May 2025 11:52 AM (IST)
भागलपुर में बादलों के बावजूद शहर सूखा है जबकि गांवों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानी डॉ. नेहा पारीक के अनुसार मौसमी कारकों से बदलाव जारी रहेगा। मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है और उमस भरी गर्मी सताएगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संवाद सहयोगी, भागलपुर। बादलों के डेरा डालने के बावजूद शहर में वर्षा नहीं हो रही है। जबकि, प्रखंड क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। हवा चलने और धूप-छांव की स्थिति से जिले का तापमान स्थिर बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी जिले में कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं। तेज हवा चल सकती है। इस दौरान तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
जारी रहेगा मौसम में बदलाव
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर की मौसम विज्ञानी डॉ. नेहा पारीक कहती हैं कि मौसमी कारक की वजह से मौसम बदलाव होता रहेगा। मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। इस दौरान तेज हवा चलने से कुछ देर के लिए वर्षा भी हो सकती है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बीच-बीच में धूप भी निकलती रहेगी। हवा की गति स्थिर होने से उमस भरी गर्मी भी सताने लगेगी। पिछले कई दिनों से तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है।
गुरुवार को कैसा रहा मौसम
गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 86 प्रतिशत आद्रता के साथ 8.4 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्वी हवा चल रही है।
आज के मौसम का हाल
आज जिले का मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान में बादल का प्रभाव रहेगा। हवा की झोंके के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। हवा की सामान्य रफ्तार 8-15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रह सकती है। आद्रता अधिकतम 55 और न्यूनतम 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।