Bihar Government: सरकारी सेवा उपलब्ध कराने में बिहार का ये जिला टॉप पर, यहां देखें पूरी लिस्ट
बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में भागलपुर जिले को पहला स्थान मिला है जहाँ इसे 9.995 अंक प्राप्त हुए हैं। जहानाबाद भी पहले स्थान पर है जबकि बांका दूसरे स्थान पर है। जिले में 52 लाख से अधिक आवेदन आए थे जिनमें से अधिकांश का निष्पादन किया जा चुका है। जून में 1 लाख 35 हजार से अधिक आवेदनों का समय सीमा के भीतर निष्पादन किया गया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम (आरटीपीएस) के क्रियान्वयन में जिले को पहला स्थान मिला है। जिले को दस में 9.995 अंक मिले हैं। जहानाबाद भी पहले स्थान पर है। बांका जिले को दूसरा स्थान मिला है। बक्सर तीसरे स्थान पर है।
सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन ने सूची जारी कर दी है। प्रशासनिक पदाधिकारी राशिद कलीम अंसारी ने इसको लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। जिले में बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम को लेकर 52 लाख 85 हजार 960 आवेदन आए थे।
इनमें से 52 लाख 83 हजार 163 आवेदनों को निष्पादन कर दिया गया है। जून तक 99.95 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया है। इसमें 9.995 अंक मिले हैं। जून में एक लाख 35 हजार 971 आवेदनों का निष्पादन हुआ है।
नियत समयसीमा के भीतर एक लाख 35 हजार 969 आवेदनों का निष्पादन हुआ है। नियत समय सीमा के अंदर 99.999 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया है। इसमें 30 में 30 अंक मिले हैं। नियत समय के तत्काल प्रमाणपत्रों का सत्यापन 1355 में 1355 किया गया है।
इसमें दस में से दस अंक प्राप्त हुए हैं। प्रारंभ से लेकर अब तक जिले अपील के निष्पादन का प्रतिशत शतप्रतिशत है। इसमें दस में दस अंक प्राप्त हुए हैं। जिले में शास्ति अधिरोपण के विरुद्ध वसूली शतप्रतिशत हुई है। लोक सेवा केंद्रों के निरीक्षण के आधार पर दस अंक मिले हैं। जिले को सौ में 89.994 अंक मिले हैं।
बांका में जून तक 99.95 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया है। इसमें 9.995 अंक मिले हैं। नियत समय के अंदर आवेदनों के निष्पादन में 29.997 अंक मिले हैं। प्रमाणपत्रों के सत्यापन के मामले में दस अंक मिले हैं।
तीसरे स्थान पर बक्सर, चौथे स्थान पर सुपौल, पांचवें स्थान पर खगड़िया, दसवें स्थान पर मधेपुरा, 11वें स्थान पर जमुई, 13वें स्थान पर पटना, 16वें स्थान पर पूर्णिया, 17वें स्थान पर सहरसा, 19वें स्थान पर मुजफ्फरपुर, 20वें स्थान पर लखीसराय, 24वें स्थान पर कटिहार, 25वें स्थान पर मुंगेर हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।