Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur News: भाजपा नेत्री के घर बाइक सवार तीन युवकों ने फेंके पत्थर, दी गालियां

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 02:30 PM (IST)

    कुछ स्थानीय लोग घटना के पीछे कॉलोनी में पूर्व से चल रहे रास्ता विवाद से जोड़ कर देख रहे हैं। पूर्व में भी माला सिंह के मोबाइल पर देर रात अनजान व्यक्ति काल कर परेशान कर रखा था। कभी उन्हें भाजपा में बड़ा पद दिलाने संबंधी कॉल कर परेशान करने की घटना हो चुकी है। पुलिस ने तब तकनीकी सेल की मदद से मामले में कार्रवाई की थी।

    Hero Image
    भाजपा नेत्री के घर बाइक सवार तीन युवकों ने फेंके पत्थर, दी गालियां

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। औद्योगिक थानाक्षेत्र के ज्योति बिहार कॉलोनी में रहने वाली भाजपा नेता माला सिंह के घर बाइक से आए तीन लड़कों ने ईंट फेंक खिड़की के कांच तोड़ डाले। ईंट फेंकने वाले लड़के गाली-गलौज और जान से मार देने की धमकी भी दे रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जैसे ही घर का दरवाजा खुला बाइक से आए तीनों हमलावर लड़के भाग निकले। घटना की जानकारी माला सिंह ने औद्योगिक थानाध्यक्ष मुरलीधर साह को दी। उन्होंने थाने की गश्ती दल को मौके पर भेज घटना की छानबीन शुरू करा दी है। ईंट फेंक गाली-गलौज और धमकी देने वाले लड़कों का पुलिस पता कर रही है।

    पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

    घटनास्थल और आसपास में लगे सीसी कैमरे की फुटेज का भी पुलिस अवलोकन कर रही है। कुछ स्थानीय लोग घटना के पीछे कॉलोनी में पूर्व से चल रहे रास्ता विवाद से जोड़ कर देख रहे हैं। पूर्व में भी माला सिंह के मोबाइल पर देर रात अनजान व्यक्ति काल कर परेशान कर रखा था।

    कभी उन्हें भाजपा के संगठन में बड़ा पद दिलाने संबंधी काल कर परेशान करने की घटना हो चुकी है। औद्योगिक थाने की पुलिस ने तब तकनीकी सेल की मदद से मामले में कार्रवाई की थी।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics : बिहार में 'अपशब्द' पर सियासी बवाल, Chirag Paswan के समर्थन में RJD की शिकायत लेकर आयोग पहुंची BJP

    ये भी पढ़ें- Jahanabad News: 6 साल के मासूम की निर्मम हत्या, अस्पताल में नहीं मिली एंबुलेंस; दादा कंधे पर शव उठाकर ले गए पोस्टमार्टम हाउस