Move to Jagran APP

भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी क्षेत्रों का रिजल्‍ट जानने के लिए यहां करें Click, अप्रत्‍याशित परिणाम

Bhagalpur Panchayat Mukhiya Election Result भागलपुर सहित पूर्व बिहार कोसी और सीमांचल के विभिन्‍न जिलों में चौथे चरण में हुए पंचायत चुनाव हुए थे। आज मतगणना की जा रही है। परिणाम जल्‍दी आएंगे। कई परिणाम चौंकाने वाले हैं। कई निवर्तमान की हो गई है। अप्रत्‍याशित परिणाम हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 07:31 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 05:46 PM (IST)
भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी क्षेत्रों का रिजल्‍ट जानने के लिए यहां करें Click, अप्रत्‍याशित परिणाम
प‍ूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के लिए मतों की गिनती हो रही है।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: बिहार में चौथे चरण में हुए पंचायत चुनाव के लिए मतगणना जारी है। आज से कल दो दिनों तक मतगणना होगी। राज्‍य के 53 प्रखंडों के 797 पंचायतोंं में में चुनाव हुए हैं। त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच व पंच पदों के परिणाम निकल जाएंगे। चौथे चरण में 8137 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होने वाला है।  

loksabha election banner

पूर्व बिहार, सीमांचल व कोसी क्षेत्र की बात करें तो सुपौल के राघोपुर प्रखंड, सहरसा के सतरकटैया प्रखंड, मधेपुरा के सिंहेश्वर व शंकरपुर प्रखंड, पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड, कटिहार के मनसाही, फलका व समेली प्रखंड, अररिया के नरपतगंज, लखीसराय के रामगढ़ चौक, खगड़िया के गोगरी व जि. प्रा.नि. क्षे. - 13 व 14, मुंगेर के असरगंज, जमुई के  सोनो, भागलपुर के शाहकुंड, किशगनंज के किशनगंज प्रखंड और बांका के बौंसी प्रखंड का चुनाव इस प्रकार है। इस बीच सहरसा से चुनाव परिणाम आना शुरू हो गया है। किशनगंज से भी चुनाव पर‍िणाम आने शुरू हो गए हैं। बांका से भी परिणाम आने लगे हैं। कई परिणाम चौंंकाने वाले हैं। भागलपुर जिला परिषद अध्‍यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह पुन: चुनाव जीत गए हैं। वे भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड से जिला परिषद सीट के लिए चुनाव लड़े थे। 

पूर्व बिहार, सीमांचल व कोसी क्षेत्रोंं का चुनाव पर‍िणाम   

  • सहरसा के सत्तर कटेया प्रखंड के पुरीख पंचायत से ब्रह्मदेव सिंह विजयी हुए। मुखिया पद के लिए उन्‍हें 1089  वोट म‍िला है। जबकि निकटम प्रतिद्वंदी राम कृष्ण यादव को 1058 वोट मिले।
  • सहरसा के सत्तर कटेया प्रखंड के रकिया पंचायत से गीता देवी चुनाव जीत गईं हैं। उन्‍हें मुखिया पद के लिए 1549 वोट म‍िले। जबकि निकटम प्रतिद्वंदी चंदा देवी रहीं। चंदा को 1356 मत मिले हैं।
  • किशनगंज के किशनगंज प्रखंड में मुखिया पद के लिए हालामाला पंचायत से मु. इसहाक 155 मत से जीते। निकटतम प्रतिद्वंदी मो एहतसाम को 1574 मत मिला है।
  • बांका के बौंसी प्रखंड के अंगारो पंचायत से मुखिया पद के लिए अर्चना देवी 1519 मतों से जीत गईं हैं।
  • बांका के बौंसी प्रखंड के बभनगामा से बाबूराम किस्कू 504 मत से जीतकर मुखिया बने।
  • जमुई के सोनो प्रखंड का चुनाव परिणाम। मुखिया पद के लिए सारेबाद से शैला देवी, छुछुनरिया से माइकल भूला, लालीलेवार से मीरा देवी, थम्हन से गायत्री देवी, बाबूडीह से सहाना खातून, चुरहैत से गेना मांझी, महेश्वरी से अवधेश कुमार सिंह जीत गए हैं। इसके अलावा मुख‍िया पद पर ही  रजौन से साजो बीबी, सोनो- रेखा देवी, बलथर- रंजू देवी, केशोफरका- गणेश तूरी, लोहा- जमादार सिंह, लखनकियारी- सोनी देवी, ढोढरी- राम ठाकुर, दहियारी से भीम रजक, नैयाडीह से मुन्नी देवी, पैरा मटिहाना से रंभा कुमारी कुशवाहा, बेलंबा से ग्यास अंसारी, गंदर से अनीता देवी निर्वा‍च‍ित हुए। अब तक सिर्फ चुरहैत, लोहा, केशोफरका और ढोढरी पंचायत में निवर्तमान मुखिया की वापसी हुई है। शेष सीट से निवर्तमान मुखिया की हार हो गई है। सोनो प्रखंड में 19 पंचायत है।  
  • मुंगेर असरगंज प्रखंड चुनाव का परिणाम: मुखिया पद के लिए अमैया पंचायत से हसिया देवी को 2129 मत मिले। वह 343 मतों से चुनाव जीत गईं हैं। दूसरे नंबर पर रेखा देवी थीं, जिन्‍हें 1786 मत मिला है। 

  • बांंका के बौंसी प्रखंड के कुड़रो पंचायत से निवर्तमान मुखिया जयशंकर रवि 1596 मत प्राप्त कर जीत गए हैं।
  • पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के भी चुनाव परिणाम आ गए हैं। दो पंचायत में मुखिया के लिए  दमगाडा से अशोक यादव और मुगलिया पुरंदाहा से राखी देवी चुनाव जीते।
  • सहरसा के सत्तर कटेया प्रखंड। मुखिया पद के लिए। पंचगछिया पंचायत से विजयी प्रत्याशी रौशन कुमार सिंह। रोशन को 1851 मत मिले। निकटम प्रतिद्वंदी- सुमन कुमार सिंह। सुमन को 1583 मत मिले हैं। बरहसेर से विजयी मुखिया प्रत्याशी किरण देवी (प्राप्त मत-1951), निकटम प्रतिद्वंदी- लिली पांडे (प्राप्त मत- 1553)। बिजलपुर पंचायत से विजयी मुख‍िया प्रत्याशी- संजू कुमारी (प्राप्त मत- 1744), निकटम प्रतिद्वंदी- यशोधर ठाकुर (प्राप्त मत- 1434)। 
  • कटिहार के समेली प्रखंड के छोहार पंचायत से प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र -01 से पंचायत समिति सदस्य के लिए 

    बिलास हरि (1101 मत) जीत गए हैं। दूसरे स्‍थान  जयमाला पासवान रहीं। जयमाला को 948 मत मिले हैं।

  • किशनगंज प्रखंड के बेलवा पंचायत से मुखिया पद पर तैयबुर रहमान 716 वोट से जीते। वे पहली बार मुखिया बने हैं।
  • पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड से जिला परिषद क्षेत्र संख्या आठ से अशोक कुमार हासदा विजयी घोषित।
  • मुंगेर असरगंज पंचायत चुनाव का परिणाम: अमैया पंचायत से हसिया देवी बनीं मुखिया। हस‍िया को 2029 मत ओर रेखा देवी को मिले 1786 मत। रेखा दूसरे नंबर पर रहीं। चोरगाव पंचायत से बाबी देवी मुखिया पद के लिए जीत गईं हैं। उन्‍हें 1992 मत मिले हैं। शिखा भारती 1501 मत मिले और वे दूसरे नंबर पर रहीं। 
  • किशनगंज के गाछपाड़ा पंचायत से मुखिया पद में मतिउर्ररहमान पहली बार 316 मतों से मुखिया पद से जीत हासिल किए।
  • भागलपुर के शाहकुंड के जगरिया पंचायत की मुखिया आभा सिंह नवनिर्वाचित घोषित कर दी गईं हैं। वहीं अंबा पंचायत में मुखिया पद पर राकेश कुमार स‍िंंह निर्वाचित घोषित हुए।
  • कटिहार के मनसाही प्रखंड के चितोरिया पंचायत से मुखिया पद पर दिग्विजय पासवान मुखिया पद पर निर्वाचित घोषित हो गए हैं। 
  • जमुई के सोनो और बाबूडीह पंचायत में पुनर्मतगणना कराई जाएगी।
  • कटिहार के मनसाही प्रखंड के पंचायत मोहनपुर से  पंचायत समिति सदस्य के रूप में सबीला खातुन जीत गईं हैं। पंचायत साहेबनगर से मुख‍िया पद के लिए मरजीना खातुन विजयी हुईं हैं।
  • अररिया के नरपतगंज प्रखंड के बसमतिया पंचायत से रौनी खातून मुखिया पद पर जीत गईंं हैं। रौनी ने 1107 मत प्राप्त किए हैं। अरुणा देवी को 1035 मत मिला है। बबुआन पंचायत के इमाजुद्दीन (मत-1749) मुखिया पद पर निर्वाचित हुए हैं। जबकि दूसरे स्‍थान पर मुर्तुजा रहे। उन्‍हें यहां से 1397 मत मिले। बेला पंचायत से जमशेद आलम मुखिया बने। उन्‍हें 2030 वोट मिला है, दूसरे स्‍थान पर रहे सैफुल्लाह को 1554 वोट मिला।
  • भागलपुर के शाहकुंड से एक बड़ी खबर सामने आयी। अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह चुनाव जीत गए हैं। वे जिला परिषद सीट से चुनाव लड़े थे। शाहकुंड पश्चिमी सीट पर लगभग 4000 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। टुनटुन साह अभी भागलपुर के जिला परिषद के अध्‍यक्ष हैं। दूसरे स्‍थान पर विनय सिंह रहे।    
  • बांका के बौंसी प्रखंड गोकुला पंचायत से सीता देवी बनी मुखिया। फगा से हरिहर यादव बने मुखिया चुनाव जीते। कैरी से डोली बनी मुखिया।
  • कटिहार के समेली प्रखंड के तीन पंचायत का परिणाम इस प्रकार है। छोहार पंचायत मुखिया सरिता देवी , पंचायत समिति सदस्य विलाश हाडी विजयी हुए। डुमर पंचायत से मुखिया मनीष कुमार ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी विजयी। मलहरिया से मुखिया राजकुमार भारती और पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी विजयी।
  • कटिहार के मनसाही प्रखंड के मोहनपुर पंचायत से मुखिया पद पर प्रियंका कुमारी विजयी हुईंं हैं। 
  • भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड के कई पंचायतों से मुखिया चुनाव का परिणाम आ गए हैं। बासुदेवपुर से गुड़‍िया देवी चुनाव जीत गईं हैं। खुलनी पंचायत से लक्ष्‍मी देवी अग्रवाल, पैरडोमानियां माल से अमर कुमार मंडल,  दीनदयालपुर पंचायत से देवेंद्र प्रसाद, कसवा खेरही से पूजा देवी, गोवरांय से पंकज यादव, जगरिया से आभा देवी, अंबा से राकेश कुमार स‍िंंह, मकंदपुर से पिंटू दास, बेलथू से विश्‍वनाथ महतो चुनाव जीत गए हैं। शाहकुंड  प्रखंड में 19 पंचायत हैं। 
  • कटि‍हार के चुनाव परिणाम: प्रखंड समेली, पद मुखिया, पंचायत- छोहार- सरिता देवी (विजेता), पंचायत -डुमर मनिषा ठाकुर (विजेता)] पंचायत- मल्हरिया - राजकुमार भारती (विजेता), पंचायत - चांदपुर पश्चिमी रंजन देवी (विजेता)
  • कटिहार के समेली प्रखंड से जिला परिषद सदस्‍य के रूप में कोमल कुमारी चुनाव जीत गईं हैं।
  • कटिहार के फलका प्रखंड से जिला परिषद के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र सं- 01 से गायत्री कुमारी (विजेता) व प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र सं- 02 से रीता साह (विजेता)।
  • कटिहार के फलका प्रखंड, पद- मुखिया, भरसिय से तल्लु मरांडी (विजेता), गोविंदपुर से विभा देवी (विजेता), रहट से राजेश रंजन (विजेता), शोहता उत्तरी से चंदना जा (विजेता), पीरमोकामा से बिनोद मृधा (विजेता), शोहता दक्षिण से अनिता गुप्ता (विजेता)।

पूर्णिया: धमदाहा प्रखंड के विजयी मुखिया 

  • 1. दमगाडा-अशोक यादव
  • 2. मुगलिया पुरंदाहा पश्चिम- राखी देवी
  • 3. सरसी- प्रशांत सिंह
  • 4. मुगलिया पुरंदाहा पूरब- अमीरचंद रवानी
  • 5.चिकनी डुमरिया- उमेश दास
  • 6. दमेली- अमित कुमार
  • 7. चंपावती- संजय कुमार झा 8.राजघाट गरैल- पूनम देवी
  • 9. कुकरान पूरब- मोहम्मद तजमुल मंसूरी
  • 10. कुकरौन पश्चिम- अफसाना बेगम ठाढीराजो पंचायत- शक्ति निषाद उर्फ शैलेंद्र
  • 11.नीरपुर पंचायत- सुनीता देवी 12.पारसमणि-मनीषा खातून 13.किशनपुर बलवा- आशुतोष कुमार उर्फ सुशील साह
  • 14.बिशनपुर पंचायत- उषा देवी

जिला परिषद सदस्‍य, पूर्णिया-धमदाहा प्रखंड

  • 1.जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8- अशोक कुमार हसदा
  • 2.जिला परिषद क्षेत्र संख्या 9- मोहम्मद नौशाद
  • 3.जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10- अनुलिका सिंह
  • 4.जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16- पुष्कर कुमार मिश्रा

मधेपुरा : शंकरपुर प्रखंड के सभी नौ पंचायतों के मुखिया पद का परिणाम घोषित

  • -: मौरा कबियाही : मुखिया पद से नीलम देवी की जीत हुई। उन्हें 2437 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कौशल कुमार को 1787 मत मिला है।
  • -: मौरा झरकाहा : मुखिया पद से कुंदन कुमार उर्फ गुड्डू की जीत हुई। उन्हें 2963 मत मिला है जबकि प्रतिद्वंदी महमूल रशीद उर्फ जवाहर खां को 2243 मत प्राप्त हुआ है।
  • -: परसा : मुखिया पद पर बालकृष्ण यादव उर्फ ढबलू यादव विजयी हुए हैं। इन्हें 2908 मत मिला। प्रतिद्वंदी बैजनाथ प्रसाद यादव को 1124 मत प्राप्त हुआ है।
  • -: रामपुर लाही : मुखिया पद पर पूजा पल्लवी की जीत हुई। इन्हें 1896 मत मिला है। प्रतिद्वंदी रीता कुमारी को 1170 मत मिला है।
  • -: गिद्धा : मुखिया पद पर वीरेंद्र कुमार शर्मा ने दोबारा जीत दर्ज किया है। इन्हें 1932 मत मिला है जबकि प्रतिद्वंदी लाल सरदार को 1066 मत प्राप्त हुआ है।
  • -: बेहरारी : मुखिया पद पर प्रेमलता कुमारी विजयी हुई हैं। इन्हें 2406 मत मिला है प्रतिद्वंदी मुन्नी कुमारी को 1261 मत प्राप्त हुआ है।
  • -: सोनवर्षा : मुखिया पद से सबिता देवी विजयी हुई है। इन्हें 1611 मत मिला। जबकि प्रतिद्वंदी रंजू देवी को 1321 मत प्राप्त हुआ है।
  • -: जीरवा मधेली : जिरवा मधेली पंचायत से मुखिया पद पर राधेश्याम शर्मा विजयी हुए हैं। इन्हें 1731 मत मिला। जबकि प्रतिद्वंदी सत्येंद्र कुमार साह को 1551 मत प्राप्त हुआ है।
  • -: रायभीर : मुखिया पद से सुष्मिता चौपाल की जीत हुई। इन्हें 3082 मत मिला। जबकि प्रतिद्वंदी सुमित्रा देवी को 1581 मत प्राप्त हुआ है।

मधेपुरा :  सिंहेश्वर प्रखंड के नौ पंचायताें में हुए चुनाव को लेकर अब तक मुखिया पद पर घोषित परिणाम

  • -: मानपुर : मुखिया पद पर रामवती देवी विजयी हुई है। इन्हें 841 व निकटतम प्रतिद्वंदी किरण देवी का 668 मत प्राप्त हुआ है।
  • -: कमरगामा : मुखिया पद पर जयकृष्ण शर्मा विजयी हुए हैं। इन्हें 1647 मत व प्रतिद्वंदी रामप्रसाद शर्मा को 1047 मत प्राप्त हुआ है।
  • -: दुलार पिपराही : मुखिया पद से पप्पू यादव विजयी हुअउ। उन्हें 1175 मत मिला है जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी श्यामदेव ऋषिदेव को 1114 मत प्राप्त हुआ है।
  • -: रूपौली : रूपौली पंचायत से पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार यादव की पुत्रवधू अमिता देवी मुखिया पद के लिए विजयी घोषित हुई है।
  • -: भवानीपुर : मुखिया पद पर प्रवीण कुमार विजयी हुए है। इन्हें 1202 व प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार मिश्र को 901 मत मिला है।

किशनगंज प्रखंड के 10 पंचायत में हुए मतगणना का परिणाम घोषित

  • 1. किशनगंज प्रखंड से जिला परिषद सदस्य प्रादेशिक निर्वाचन संख्या 17 के विजय उम्मीदवार मु. इसराइल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अबु कैसर आलम को 220 मत से हराया।
  • 2. किशनगंज प्रखंड से जिला परिषद सदस्य प्रादेशिक निर्वाचन संख्या 18 के विजय उम्मीदवार नुदरत महजवीं ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नसीम अख्तर को 3416 मत से हराया।

किशनगंज के विजयी मुखिया

  • 1.हालामाला पंचायत - विजेता उम्मीदवार मोहम्मद इसहाक ने निकटम प्रतिद्वंदी हैस्साम नाजिर को 207 मत से हराया।
  • 2.बेलवा पंचायत - विजेता उम्मीदवार तैबुर रहमान ने निकटम प्रतिद्वंदी फखरे आलम को 867 मत से हराया।
  • 3.मोतीहारा तालुका पंचायत - विजेता उम्मीदवार नसीमा बीबी ने निकटम प्रतिद्वंदी शाहिना प्रवीन को 407 मत से हराया।
  • 4.सिंघिया कुलामानी पंचायत - विजेता उम्मीदवार गुलशन आरा ने निकटम प्रतिद्वंदी नजमुन निशा को 913 मत से हराया।
  • 5.गाछपाड़ा पंचायत - विजेता उम्मीदवार मतिऊर रहमान ने निकटतम प्रतिद्वंदी मुबारक आलम को 316 मत से हराया।
  • 6.तेउसा पंचायत - विजेता उम्मीदवार साजेदा खातून ने निकटतम प्रतिद्वंदी जियाउल हक को 217 मत से हराया।
  • 7.चकला पंचायत - विजेता उम्मीदवार तनवीर आलम ने निकटतम प्रतिद्वंदी आलमगीर को 811 मत से हराया।
  • 8.महीनगांव पंचायत - विजेता उम्मीदवार अशोक पासवान ने निकटतम प्रतिद्वंदी माना देवी को 909 मत से हराया।
  • 9.दौला पंचायत - विजेता उम्मीदवार रफीना खातून ने निकटम प्रतिद्वंदी नुरेशा खातून को 1579 मत से हराया।
  • 10. पिछला पंचायत - विजेता उम्मीदवार इशरत जहां ने निकटम प्रतिद्वंदी कौसरी बेगम को 249 मत से हराया।

मुंगेर के असरगंज प्रखंड के पंचायत चुनाव परिणाम

1-अमैया पंचायत से हसिया देवी को मिले 2029, जीते 243 से, 1799 मत मिला

2-चोरगाव पंचायत से बॉबी देवी को मिले 1992 जीते 491 मतों से शिखा भारतीय 1501 मत मिला

3- सजुआ पंचायत से धर्मेंद्र मांझी 1378 को मिले जीते 467 मतों से संजय रजक 911 मत मिला

4- रहमतपुर पंचायत, स्वाति सिंह को मिले 2469 जीते 1294 मतो से, उन्होंने वर्तमान मुखिया नित्यानंद को हराया मिला 1175 मत।

5-असरगज पचायत से डा राकेश कुमार को मिले 1763 जीते 816 मतों से, चंदन कुमार पूर्व 947 मत मिले

6-मकवा पंचायत से मीणा देवी को मिले 1572 वोट 519 जीती, माधुवी सिंह 1053 मत प्राप्त हुआ

7-जोरारी पंचायत से कासिम रजा को मिले 707 मत जीते 50 मत से मिथुन पासवान 657 कुल मत प्राप्त हुआ

जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 से अनिल सिंह को मिले 9112, जीते 108 मतों से, दूसरे स्थान पर रहे विनोद कुमार को मिले 9004, तीसरे स्थान पर रहे अनिल वैद्य 5102 मत प्राप्त हुए, गौतम बिंद 4825 मत प्राप्त हुआ और

बांका के बौंसी प्रखंड से भी सभी परिणाम आ गए

बांका जिले के बौंसी प्रखंड में कुल 14 पंचायत हैं। सरुआ पंचायत में मुखिया पद के लिए एक ही नामांकन हुआ था। वहां से रेखा देवी पहले ही निर्विरोध मुखिया चुनी जा चुकी हैं। गोकुला पंचायत से सीता देवी व फागा से हरिहर यादव फ‍िर से जीत गए हैं। कैरी से डोली देवी, नयागांव से उपेंद्र मंडल, डहुआ पंचायत से राबिया मनव्वर, सिकंदरपुर पंचायत से अनुपमा सिंह, सांगा से पूरनलाल टुडू, चिलकरा से दिनेश मंडल, सांपडहर से सरगुन यादव, असनाहा पंचायत से भरत मंडल  मुखिया बने। बौंसी उत्तरी जिला परिषद क्षेत्र से दृष्टि कुमारी चुनाव जीत गईं हैं। दक्षिणी क्षेत्र से अमर कुमार हेंब्रम ने जिला परिषद सदस्य पद का चुनाव जीत लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.