विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhagalpur News: भागलपुर में एक युवक की हत्या... मांस काटने वाले छुरे से काट डाला; भाई की हालत नाजुक

Published: Tue, 08 Jul 2025 07:58 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jul 2025 08:35 PM (IST)

Bhagalpur News भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र शाहजंगी के बदर आलमपुर मोहल्ले में एक युवक की छुरा मारकर हत्या कर ...और पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र शाहजंगी के बदर आलमपुर में एक युवक की छुरा मारकर हत्या कर दी गई।
Bhagalpur News: भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र शाहजंगी के बदर आलमपुर में एक युवक की छुरा मारकर हत्या कर दी गई।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur News भागलपुर शहर के हबीबपुर थानाक्षेत्र के बदरे आलमपुर में सोमवार की देर रात स्थानीय मुहम्मद सद्दाम और उसके भाई मुहम्मद कोनैन को छुरा से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल दोनों भाइयों को आनन-फानन में परिजन जवाहर लाल नेहरू अस्पताल ले गए जहां सद्दाम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके भाई कोनैन की हालत चिकित्सकों ने नाजुक बताई है।

सद्दाम के सिर,छाती, कमर, पैर में कई गहरे जख्म लगे हैं। कोनैन को भी कई जख्म लगे हैं। घटना की जानकारी पर एसएसपी हृदय कांत के निर्देश पर डीएसपी सिटी-टू राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर पंकज कुमार राउत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर वारदात के आधा घंटे के अंदर पड़ोसी मुहम्मद तालिम और उसके भाई हासिम और राजा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या और हमले में इस्तेमाल छुरा भी बरामद कर लिया गया है।

आपसी रंजिश में दो भाइयों पर छुरे से जानलेवा हमला, एक की मौत 

  • हबीबपुर थानाक्षेत्र में सोमवार की देर रात हुई वारदात
  • मुहम्मद सद्दाम और उसके भाई कोनैन पर जानलेवा हमला
  • तालिम, हासिम व राजा ने मांस काटने वाले छुरे से किया हमला
  • वारदात के आधे घंटे के अंदर तीनों हमलावार गिरफ्तार
  • हत्या में इस्तेमाल छुरा भी बरामद, फारेंसिक टीम ने नमूने लिए

हबीबपुर पुलिस ने सद्दाम के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। फारेंसिक जांच दल से घटनास्थल की जांच कराई गई है। जांच दल में शामिल पदाधिकारियों ने कुछ नमूने भी लिए हैं। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने हत्याकांड के त्वरित उदभेदन की जानकारी मीडिया को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी।

उन्होंने बताया कि एसएसपी हृदय कांत के निर्देश पर उनकी निगरानी में घटना के बाद एक टीम गठित कर छापेमारी कराई गई। छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी सिटी-टू- राकेश कुमार कर रहे थे। टीम में इंस्पेक्टर पंकज कुमार राउत, दारोगा संतोष कुमार, सुमन कुमार राय, मनोहर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शामिल किये गए थे।

पुलिस ने बताया कि हमले में मवेशी के मांस काटने वाले छुरे का इस्तेमाल किया गया था। जिसकी बरामदगी आरोपितों की निशानदेही पर छापेमारी कर बरामद कर ली गई। हत्या की वजह इनकी आपसी रंजिश थी। जख्मी मुहम्मद कोनैन के फर्द बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है।