Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मायके से सर्टिफिकेट दिलवाने के लिए बिहार पुलिस से लगाई गुहार, खुशबू बोली- सौतेली मां लगा रही अड़ंगा

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 02:18 PM (IST)

    भागलपुर के बरारी थाने में एक महिला ने अपने मायके वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके मायके वाले उसे 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं जिस वजह से वह नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रही है। महिला ने बताया कि उसकी सौतेली मां उसके पिता को जान से मारने की धमकी देती है।

    Hero Image
    मायके से सर्टिफिकेट दिलवाने के लिए महिला ने बरारी पुलिस से लगाई गुहार

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। सर्टिफिकेट के अभाव में नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रही महिला रविवार को बरारी थाना पहुंची और मायकेवालों से सर्टिफिकेट दिलवाने की गुहार लगाई।

    महिला ने पुलिस को बताया कि मायके वाले दसवीं और बारहवीं का सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण वह नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रही हैं।

    उसने कई बार कागजात लेने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को महिला पति के साथ बरारी थाना पहुंची थी।

    मुंगेर की रहने वाली है खुशबू

    खुशबू मूल रूप से मुंगेर के हवेली खड़गपुर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी अपनी मां नहीं है। पिता रेलवे ग्रुप-डी के कर्मचारी हैं। सौतेली मां की वजह से यह सब हो रहा है। उसने 2023 में प्रेम विवाह किया था। इंटरनेट मीडिया के जरिए उसका संपर्क हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसके बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया। स्वजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। विरोध के बाद भी खुशबू अपने प्रेमी से शादी कर ली। उसको एक बच्चा भी है।

    स्वजन रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। कागजात मांगने पर सौतेली मां मेरे पिता को जान से मरवाने की धमकी देती हैं। बरारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।