Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हॉप शूट्स से बदलेगा किसानी का आयाम, जानिए... इस खास सब्‍जी की क्‍या है कीमत

    Hop Shoots Vegetable 82 हजार रुपये प्रति किलो है इस खास सब्जी की कीमत। अब तक ठंडे देशों में की जाती रही है इसकी खेती। बिहार में पहली बार इसकी खेती शुरू की गई है। इनसे गुणवत्तायुक्त बीयर बनाई जाती है।

    By Dilip Kumar shuklaEdited By: Updated: Tue, 09 Feb 2021 07:40 AM (IST)
    Hero Image
    Hop Shoots Vegetable : अपनी नई फसल के पास अमरेश

    भागलपुर [ललन तिवारी]। यूरोपीय देशों के ठंडे इलाकों में उत्पादित होने वाली सब्जी हॉप शूट्स की खेती, किसानी को नया आयाम दे रही है। खास बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक हजार यूरो, यानी 82 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है। बिहार में पहली बार इसकी खेती शुरू की गई है। इस खेती पर कृषि विज्ञानियों की पैनी नजर है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर इसपर नजर बनाए हुए है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में सूबे के किसान इसकी खेती कर खुशहाल होंगे। इसकी खेती कर काफी लाभ कमाया जा सकेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड स्थित करमडीह गांव के निवासी अमरेश कुमार सिंह ने हॉप शूट्स की खेती शुरू की है। उन्होंने बताया कि विज्ञानियों की देखरेख में पांच कट्ठा जमीन पर उन्होंने इसके 200 पौधे लगाए हैं। दो माह पहले वे दिल्ली से इसके पौधे लेकर आए हैं।

    कृषि विज्ञान केंद्र, औरंगाबाद के वरीय विज्ञानी डॉ नित्यानंद ने बताया कि यह सब्जी बाजार में उपलब्ध नहीं होती है। इसका उपयोग एंटीबॉयोटिक दवाओं को बनाने में होता है। टीबी के इलाज में भी इससे बनी दवा कारगर होती है। इसके फूलों को हॉप कोन्स कहा जाता है। इनसे गुणवत्तायुक्त बीयर बनाई जाती है। बाकी टहनियों का उपयोग खाने में किया जाता है। इसका अचार भी बनता है जो काफी महंगा बिकता है। ब्रिटेन व जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों में इस सब्जी की खेती की जाती है। इसे जंगलों में उगाया जाता है और वह भी सिर्फ वसंत के महीने में। यह सब्‍जी काफी गुणकारी हैं।

    बीएयू के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, औरंगाबाद के विज्ञानी किसान द्वारा लगाई गई फसल का अध्ययन कर रहे हैं। यदि हॉप शूट्स की फसल प्रायोगिक स्तर पर सफल हुई तो फिर इसका विस्तारीकरण किया जाएगा। इससे किसान समृद्ध बनेंगे। बीएयू ऐसे किसानों को हर प्रकार से सहयोग करेगा। - डॉ. आरके सोहाने, कुलपति, बीएयू सबौर