Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur News: 150 में सहरसा तो 229 रुपये में करें जोगबनी तक का सफर, जल्द शुरू होगी डीलक्स बस सेवा

    Updated: Thu, 22 May 2025 09:22 PM (IST)

    भागलपुर से सरकारी डीलक्स बस सेवा जल्द शुरू होने वाली है। भागलपुर परिवहन प्रमंडल ने सहरसा जोगबनी सुपौल और बखरी के लिए किराया तय कर दिया है जो निजी बसों से कम है। सहरसा का किराया 150 रुपये और जोगबनी का 228 रुपये होगा। आरटीए से परमिट मिलते ही सेवा शुरू हो जाएगी। शहरी क्षेत्र में पिंक बसें भी चलेंगी।

    Hero Image
    150 में सहरसा तो 229 रुपये में करें जोगबनी तक का सफर, जल्द शुरू होगी डीलक्स बस सेवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददात, भागलपुर। सरकारी डीलक्स बस सेवा का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भागलपुर परिवहन प्रमंडल ने चार प्रमुख रूटों के लिए किराया तय कर दिया है और जल्द ही इन रूटों पर डीलक्स बस की सेवा शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब भागलपुर से सहरसा जाने के लिए केवल 150 रुपये और जोगबनी के लिए 228 रुपये किराया देना होगा, जबकि निजी बस सेवा में इन रूटों पर किराया अधिक है। इसके अलावा, भागलपुर से सुपौल के लिए 171 रुपये और अमरपुर से बखरी ( भाया भागलपुर और खगड़िया) के लिए 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

    इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार श्यामला ने बताया कि इन चार रूटों के लिए आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) से परमिट मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एक से दो दिन में बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

    भागलपुर से मुजफ्फरपुर और दरभंगा के लिए चलने वाली बसों के लिए एसटीए (राज्य परिवहन प्राधिकरण) से परमिट मिलना बाकी है, जिसका कार्य भी प्रगति पर है। भागलपुर परिवहन प्रमंडल को कुल 24 डीलक्स बसें मिली हैं, जिनमें भागलपुर डिपो को 12, मुंगेर और जमुई डिपो को छह-छह बसें आवंटित की गई हैं।

    12 बसों के लिए रूट चार्ट और समय सारणी पहले ही जारी की जा चुकी है। जैसे-जैसे परमिट प्रक्रिया पूरी होती जाएगी, बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही दो पिंक बसों को शहरी क्षेत्र में चलाने की भी योजना है, जिसके लिए आवश्यक अनुमति की प्रक्रिया जारी है। यह पहल यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करेगी।

    भागलपुर डिपो द्वारा किराया जारी होने वाली बसों की समय-सारिणी

    • भागलपुर से जोगबनी: सुबह 7:25 बजे चलेगी जो जोगबनी 1:15 पर पहुंचेगी। उसी दिन जोगबनी से दोपहर 2:10 पर चलेगी जो रात 8:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
    • सुपौल से भागलपुर: यह बस सुपौल से 5:33 पर सुबह में चलेगी जो 11:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। पुनः दोपहर 1:50 पर चलेगी जो शाम 7:25 पर सुपौल पहुंचेगी।
    • वहीं, दूसरी गाड़ी सुपौल से 8:22 पर चलेगी जो भागलपुर दोपहर 1:45 में पहुंचेगी। फिर ये बस भागलपुर से शाम 4:55 पर चलेगी, जो रात 11:45 पर सुपौल पहुंचेगी।
    • सहरसा से भागलपुर: पहली बस सहरसा से 6:00 बजे सुबह चलेगी, जो भागलपुर 11:18 पर पहुंचेगी फिर भागलपुर से यह बस दोपहर 12:55 पर चलेगी, जो शाम 6:10 पर सहरसा पहुंचेगी।
    • दूसरी बस सहरसा से सुबह 7:55 पर चलेगी जो भागलपुर दोपहर 1:10 में पहुंचेगी। फिर भागलपुर से दोपहर 2:55 पर चलेगी जो रात 8:10 पर सहरसा पहुंचेगी।
    • बखरी से अमरपुर: बांका के अमरपुर से सुबह 5:00 यह बस चलेगी जो भागलपुर होते हुए 10:45 बजे बखरी पहुंचेगी। पुनः यह बस सुबह 11: 05 बजे बखरी से चलेगी जो खगड़िया भागलपुर के रास्ते शाम 16:45 बजे अमरपुर पहुंचेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner