Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Teacher Fight: टीएमबीयू का दिनकर कैंपस बना अखाड़ा, शिक्षकों के दो गुट के बीच हुई झड़प

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 02:44 PM (IST)

    भागलपुर के तिलकामांझी विश्वविद्यालय में शिक्षकों ने मर्यादा लांघ दी। विवेक हिंद और डॉ. निर्लेश गुट के शिक्षक आपस में गाली-गलौज करते दिखे। आरोप है कि U D T A सचिव विवेक हिंद नए शिक्षकों से मिलने गए थे तभी रामप्रकाश यादव ने गुटबाजी से बचने की सलाह दी जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

    Hero Image
    टीएमबीयू का दिनकर कैंपस बना अखाड़ा, शिक्षकों के दो गुट के बीच हुई झड़प

    संवाद सहयोगी, नाथनगर (भागलपुर)। अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने गुरुवार को एक बार फिर से सारी मर्यादा लांघ दी। बच्चों को आपस में नहीं लड़ने और अनुशासित रहने की सीख देने वाले शिक्षक ही आपस में उलझ पड़े।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवेक हिंद और डॉ. निर्लेश गुट से जुड़े शिक्षक न सिर्फ एक दूसरे के आमने-सामने आ गए, बल्कि एक दूसरे के खिलाफ ऐसे-ऐसे गालियों का इस्तेमाल किया कि सामान्य लोग भी शर्मसार हो जाएं। यह सारी घटना राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर बने दिनकर कैंपस में हुई। इसके बाद दोनों गुट ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए।

    गुटबाजी से दूर रहने की सीख और फिर शुरू हुआ विवाद

    यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट टीचर्स एसोसिएशन (यूडीटीए) के सचिव विवेक हिंद पीजी अंग्रेजी विभाग में नियुक्त नए शिक्षकों से मिलने पहुंचे थे। वे शिक्षकों से बातचीत कर ही रहे थे, इसी बीच अंग्रेजी विभाग के सहायक रामप्रकाश यादव वहां पहुंच गए।

    रामप्रकाश यादव ने नवनियुक्त शिक्षकों को शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच चल रहे गुटबाजी से बचने और पठन-पाठन पर ध्यान देने की सलाह देने लगे। इसके बाद विवेक हिंद और रामप्रकाश यादव के बीच बहसन होने लगी।

    इस बीच विवेक हिंद ने कुछ शिक्षकों को बुला लिया तो रामप्रकाश यादव ने भी सिंडिकेट सदस्य सह टीएनबी कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव निर्लेश यादव को फोन कर बुला लिया। डॉ. निर्लेश भी अपने साथ कुछ शिक्षकों को लेकर दिनकर कैंपस पहुंच गए।

    इसके बाद यूडीटीए सचिव विवेक हिंद और निर्लेश आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे को देख लेने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। किसी तरह मामला शांत हुआ। रामप्रकाश यादव ने बताया कि विवेक हिंद गुट के लोग मुझ पर हावी होने लगे तब मैंने निर्लेश को बुलाया।

    वहीं, विवेक हिंद का पक्ष ले रहे पीजी केमिस्ट्री के शिक्षक बद्रीनाथ झा ने कहा कि निर्लेश कुमार ने मेरे उपर हाथ छोड़ने का प्रयास किया और धमकी देते हुए कहा कि चलो केमिस्ट्री विभाग, वहां बताते हैं। छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव और कुछ कार्यकर्ता भी पहुंचे लेकिन वे लोग दूर रहे। छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने विवाद में कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

    विवाद पर सबों के अपने-अपने पक्ष

    यू डीटीए सचिव होने के नाते मैं नव नियुक्त शिक्षकों से मिलने गया था। विभाग के हेड से अनुमति मिलने के बाद मैं शिक्षकों से बात कर रहा था। इसी बची रामप्रकाश यादव आए और गुटबाजी की बात कर शिक्षकों को बरगलाने लगे। इसके बाद उन्होंने निर्लेश कुमार को बुला लिया। निर्लेश कुमार ने पहुंचते ही जान से मारने की धमकी देने लगा। ऐसी आशंका है कि वे कोई हथियार भी साथ लेकर आए हो। इसकी शिकायत विवि प्रशासन से करेंगे। प्रो. विवेक हिंद, सचिव यूडीटीए

    तीनों शिक्षक नए हैं। यहां के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, इसलिए मैं उन्हें सलाह दे रहा था कि यहां की गुटबाजी से दूर रहिएगा और पठन-पाठन पर ध्यान दीजिएगा। इस पर विवेक हिंद भड़क गए और कुछेक शिक्षकों को बुलाकर मुझ पर हावी होने लगे। तब मैंने निर्लेश कुमार को फोन किया।  रामप्रकाश यादव, सहायक पीजी अंग्रेजी विभाग मैं टीएनबी कॉलेज में था। रामप्रकाश यादव का कॉल आया। वे बहुत डरे हुए थे। उन्होंने मुझे विभाग आने को कहा। वे मेरे संबंधी भी हैं। मैं अंग्रेजी विभाग गया तो देखा कि विवेक हिंद, बद्रीनाथ झा, निशांत सिंह, रविशंकर चौधरी आदि रामप्रकाश यादव को धमका रहे थे। तब कक्षा चल रही थी। मैंने उनलोगों से पूछा कि कक्षा के समय यहां क्या कर रहे हैं। इसपर सभी मुझसे भी उलझ गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसका मैंने शालीनता के साथ प्रतिकार किया। ये लोग 28 जून को भी पीजी गांधी विचार विभाग जाकर कक्षा के समय गुटबाजी कर रहे थे। निर्लेश कुमार, सिंडिकेट सदस्य

    comedy show banner
    comedy show banner