Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Assembly Election 2025: भागलपुर में राजद का बूथ सबसे मजबूत, कांग्रेस का बीएलए सिर्फ कहलगांव में

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 02:06 PM (IST)

    भागलपुर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुटी हैं। राजद ने सबसे ज्यादा 2183 बूथ लेवल एजेंट बनाए हैं जबकि कांग्रेस सबसे पीछे है सिर्फ 330 एजेंटों के साथ। जदयू ने 2110 और भाजपा ने 1792 एजेंट बनाए हैं। पीरपैंती में राजद सबसे मजबूत है। बूथों पर जदयू भाजपा से ज्यादा मजबूत दिख रही है। चुनाव में ये एजेंट कितने प्रभावी होंगे यह देखना होगा।

    Hero Image
    भागलपुर में राजद का बूथ सबसे मजबूत, कांग्रेस का बीएलए सिर्फ कहलगांव में

    नवनीत मिश्र, भागलपुर। विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले महीने होने वाली है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी पार्टियां बूथ को मजबूत करने में जुट गई हैं। बूथ लेवल एजेंट बनाने पर सभी पार्टियों को जोर है। राजद ने सबसे अधिक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) बनाया है। बीएलए बनाने में कांग्रेस सबसे पीछे है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी तक राजद ने 2678 मतदान केंद्र में से 2183 मतदान केंद्रों पर बीएलए नियुक्त किया है। जदयू ने 2110 व भाजपा ने 1792 मतदान केंद्रों पर बीएलए बनाया है। कांग्रेस ने सबसे कम 330 बीएलए बनाया है। कांग्रेस की ओर से एक मात्र कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में बीएलए बनाया गया है। शेष छह विधानसभा क्षेत्र में बीएलए की संख्या शून्य है।

    राजद ने सबसे अधिक बीएलए पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में 350 बनाया है। यहां कुल बूथ की संख्या 438 है। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में 423 बूथ में से 342 बूथ पर बीएलए बनाया गया है। जदयू ने सबसे अधिक बीएलए 332 कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में बनाया है। पीरपैंती में 326, सुल्तानगंज में 325 व भागलपुर में 320 बीएलए बनाया है।

    भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव लड़ रही भाजपा मात्र 209 बूथ पर ही अपना बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किया है। पीरपैंती से भाजपा के विधायक हैं, वहां जदयू ने 326 व भाजपा ने 304 बूथ लेवल एजेंट तैयार किया है। कहलगांव में जदयू ने 332 व भाजपा ने 201 बीएलए बनाया है। यहां भी भाजपा चुनाव जीती है।

    आंकड़े बता रहे हैं कि बूथ पर भाजपा से मजबूत जदयू है। नाथनगर में जदयू ने 307 व भाजपा ने 301 बूथ लेवल एजेंट बनाया है। विधानसभा चुनाव में बूथ लेवल एजेंट पार्टियों को कितना फायदा पहुंचाएगी, यह तो वक्त ही बताएगा।

    पार्टी बीएलए की संख्या
    राजद 2183
    जदयू 2110
    भाजपा 1792
    कांग्रेस 330

    जिले में बीएलए की संख्या

    विधानसभा राजद जदयू भाजपा कांग्रेस
    बिहपुर 240 240 225 00
    गोपालपुर 260 260 251 00
    पीरपैंती 350 326 304 00
    कहलगांव 342 332 201 330
    भागलपुर 301 320 209 00
    सुल्तानगंज 352 325 301 00
    नाथनगर 338 307 301 00
    • मतदान केंद्र : 2263
    • युक्तिकरण के दौरान : 415
    • युक्तिकरण के बाद : 2678

    विधानसभा मतदान केंद्र युक्तिकरण के दौरान युक्तिकरण के बाद
    बिहपुर 256 60 316
    गोपालपुर 265 52 317
    पीरपैंती 356 82 438
    कहलगांव 347 76 423
    भागलपुर 339 29 368
    सुल्तानगंज 355 44 399
    नाथनगर 345 72 417

    स्रोत: सभी आंकड़े निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार