Bihar Voter List में डाला पाकिस्तानी महिला का नाम, पहचान पत्र भी कर दिया जारी; अब दर्ज होगा केस
भागलपुर में बिना वीजा के रह रही पाकिस्तानी महिला इमराना खानम और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने वाले पर केस दर्ज होगा। जांच में पता चला कि फॉर्म-6 में दिए गए तथ्यों की जांच किए बिना ही नाम दर्ज कर दिया गया था। गृह विशेष विभाग के निर्देश पर जांच हुई तो मामला खुला। इमराना कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाईं।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। इशाकचक थानाक्षेत्र के भीखनपुर टैंक लेन में वर्षों से बिना वीजा के रह रही पाकिस्तानी महिला इमराना खानम और मतदात सूची में उसका नाम डालने वाले पर केस दर्ज होगा। इस बाबत जिला प्रशासन की तरफ से कराई गई जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
भारतीय मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए भरे गए फॉर्म-6 में डाले गए तथ्यों की तब जांच ही नहीं की गई थी। टेबल पर जांच कर झटके में पाकिस्तानी इमराना खानम का नाम मतदाता सूची में दर्ज करते हुए पहचान पत्र भी झटके में जारी कर दिया गया था।
अब जब जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गृह विशेष विभाग से जारी निर्देश बाद आठ मई 2025 को इमराना खानम के मतदाता सूची में नाम दर्ज होने संबंधी जांच के लिए बीएलओ फर्जाना खातून को प्रतिनियुक्त किया तो हकीकत सामने आ गई।
इमराना खानम ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। बीएलओ ने इमराना का नाम मतदाता सूची से हटाने की अनुशंसा कर दी। फिर मामले में जांच बैठा दी गई।
जांच में इमराना खानम और उसकी बहन फिरदौसिया का मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का आधार क्या था। किसने उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया। उसका आधार क्या था। जांच में यह बात सामने आई है कि बिना तथ्य की जांच के उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कर लिया गया था।
मतदाता सूची में उनके नाम दर्ज करने और उस आधार पर इमराना खानम, फिरदौसिया और मतदाता सूची में नाम डालने वाले के विरुद्ध आपराधिक केस चलाया जाएगा।
बिना वीजा विस्तार के लंबे समय से कैसे रह रही है पाक महिला
पाकिस्तानी महिला इमराना खानम बिना वीजा विस्तार के लंबे समय से न सिर्फ भागलपुर में रह रही है बल्कि वह शिक्षक के रूप में बहाल हो गई और भारतीय मतदाता प्रमाण पत्र हासिल कर बतौर भारतीय नागरिकता लिए वह वोट भी डालती आ रही है।
मामले में जब गृह विशेष विभाग के संज्ञान लेने के बाद हुई जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। एसएसपी हृदय कांत ने जांच बैठाते हुए डीएसपी मुख्यालय-2 मुहम्मद अयूब को जांच पदाधिकारी बना मामले में जांच रिपोर्ट बाद कार्रवाई किये जाने की बात कही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।