Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में 30 KM के एरिया में हर गली-चौराहे से जुड़ेगी पिंक बस सर्विस, नए रूट को लेकर सर्वे शुरू

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 08:37 PM (IST)

    भागलपुर में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए सरकार ने नई पिंक बसें शुरू की हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने आठ बसें प्रदान की हैं जो जल्द ही 30 किलोमीटर के क्षेत्र में चलेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। बसों में ई-टिकटिंग और सेनेटरी पैड जैसी सुविधाएं भी होंगी। महिला कंडक्टर और ड्राइवर की भर्ती भी शुरू हो गई है।

    Hero Image
    शहर का हर गली-चौराहे जुड़ेगा पिंक बस सर्विस से

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार पहल कर रही है। इसको लेकर भागलपुर परिवहन निगम को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा आठ नई पिक बसें प्रदान की गई है, जो शुक्रवार तक भागलपुर डिपो पहुंच जाएगी। इसके परिचालन को लेकर भागलपुर परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवहन निगम के अनुसार, इस बार इन बसों का परिचालन 30 किलोमीटर के क्षेत्रफल में सभी दिशाओं में किया जाएगा। दरअसल, परिवहन निगम द्वारा इसको लेकर सर्वे भी शुरू कर दिया गया है।

    क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शांडिल्य ने बताया कि इस बार हमारा मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्र से शहर को कनेक्ट करना है। यानी जो महिलाएं प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्र से शहर की ओर या शहर से ग्रामीण क्षेत्र की ओर जाती हैं, उनको देखते हुए इसका रूट प्लान किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि 30 किलोमीटर के रेडियस के सभी चौक चौराहों को इस पिक बस सेवा से जोड़ दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं और युवतियों को पिंक बस सर्विस का लाभ मिल सके। शहरी क्षेत्र में इसके आवागमन को और सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम की टीम जल्द ही जिला अधिकारी और नगर आयुक्त से भी मिलेगी, ताकि शहरी क्षेत्र में सड़कों पर जो अतिक्रमण है, उसे हटाया जाए।

    पिंक बस सर्विस का प्रचार प्रसार, शहरी क्षेत्र में स्टॉपेज बनाने के लिए भी जिला प्रशासन की मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पिंक बस के लिए महिला कंडक्टर और ड्राइवर के लिए बहाली प्रक्रिया परिवहन निगम में शुरू कर दी गई है। महिलाएं इसके लिए अपना आवेदन कर सकती हैं।

    ई-टिकटिंग के साथ सेनेटरी पैड की भी मिलेगी सुविधा

    क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि पिंक बसों में महिलाओं के सुरक्षा से जुड़ी सारी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। पिंक बस में सेनेटरी पैड की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा जल्द ही इन बसों में ई-टिकटिंग मशीन के माध्यम से टिकट की भी सुविधा उपलब्ध होगी, ताकि महिलाएं कैशलेस यात्रा भी कर सके।

    उन्होंने बताया कि टिकटिंग मशीन पर रूट चार्ट और भाड़ा अपलोड करने का काम जारी है। - पूर्व से चल रहे दो पिक बसों की आमदनी में हुई है बढ़ोतरी परिवहन निगम द्वारा वर्तमान समय में दो पिक बसों का परिचालन किया जारहा है। शुरुआती समय के बाद धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

    परिवहन निगम के अनुसार पहले जहां हर दिन 250 से 300 रुपये की आमदनी होती थी, वह अब बढ़कर 900 से 1000 के बीच पहुंच गई है। हालांकि, इसके बावजूद भी परिवहन निगम घाटे में है, लेकिन महिलाओं की सुविधा को देखते हुए विभागीय निर्देशानुसार यह अभी जारी रहेगा। महिलाओं में इसके प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार भी किए जाएंगे।