Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट की जांच करने पहुंची रेल पुलिस, हत्थे चढ़ा मोबाइल चोरी का आरोपित

    By Edited By:
    Updated: Sun, 03 Apr 2022 02:55 AM (IST)

    भारतीय रेल समाचार साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड में लैलख ममलखा स्टेशन के पास अप धुलियान पैसेंजर ट्रेन में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूटपाट और यात्रियों से मारपीट की घटना की 24 घंटे बाद रेल पुलिस जांच करने शनिवार को लैलख-ममलखा पहुंची।

    Hero Image
    आठ मिनट तक ट्रेन लैलख स्टेशन पर रुकी रही थी।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड में लैलख ममलखा स्टेशन के पास अप धुलियान पैसेंजर ट्रेन में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूटपाट और यात्रियों से मारपीट की घटना की 24 घंटे बाद रेल पुलिस जांच करने शनिवार को लैलख-ममलखा पहुंची। पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में परदेसिया नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष अरङ्क्षवद कुमार कहना है कि शुक्रवार की घटना की अबतक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराया है। उन्होंने बताया कि जेल भेजे गए परदेसिया के पास से चोरी का मोबाइल मिला है। बता दें कि शुक्रवार को लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने यात्रियों के साथ मारपीट भी की थी। अलार्म चेन पुङ्क्षलग के कारण आठ मिनट तक ट्रेन लैलख स्टेशन पर रुकी रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें