Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur News: गंभीर मरीज रेड जोन में होंगे शिफ्ट, एक मिनट में शुरू होगा इलाज; सरकारी अस्पताल में ऐसी है तैयारी

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 02:49 PM (IST)

    भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब गंभीर मरीजों को रेड जोन में शिफ्ट करके एक मिनट के अंदर इलाज शुरू किया जाएगा। मरीजों को रेड येलो और ग्रीन जोन में बांटा जाएगा। रेड जोन में गंभीर मरीजों का तुरंत इलाज होगा येलो जोन में 15 मिनट के अंदर और ग्रीन जोन में 30 मिनट के अंदर इलाज शुरू किया जाएगा।

    Hero Image
    गंभीर मरीज रेड जोन में होंगे शिफ्ट, एक मिनट में आरंभ होगा इलाज

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आए गंभीर मरीजों को अब रेड जोन में शिफ्ट कर एक मिनट के अंदर इलाज आरंभ कर दिया जाएगा।

    आने वाले समय में मरीजों की रोग कितना गंभीर है इसको देखते हुए श्रेणी तय होने जा रहा है। गुरुवार के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक समेत सूबे के सभी अधीक्षकों के साथ हुई बैठक में स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने यह निर्देश जारी किया है। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन इसकी तैयारी में लग गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन श्रेणी में होंगे मरीज, ट्राएज एरिया बन जाएगा रेड जोन

    जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अभी तीन जगह इमरजेंसी सेवा मरीजों को दी जा रही है। फैब्रिकेटेड हास्पिटल में इमरजेंसी मेडिसिन, पुरानी इमरजेंसी में सर्जरी, ट्रामा व शिशु वार्ड तो प्रसव एवं महिला रोगों के लिए स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग में इमरजेंसी महिला वार्ड संचालित हो रहा है।

    अब नए आदेश के बाद इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तीन जोन क्रमश: रेड, येलो व ग्रीन जोन में बांट दिया जाएगा। मुख्य इमरजेंसी के ट्राएज एरिया रेड जोन हो जाएगा।

    जिसमें सड़क हादसा,गोली, बम से घायल मरीज,हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट समेत दूसरे गंभीर मरीजों को रखा जाएगा।

    इन मरीजों का इलाज एक मिनट के अंदर डाक्टर करना आरंभ कर देंगे। रेड जोन में इमरजेंसी में जांच समेत सभी सुविधा होगी।

    अस्थमा अटैक, हाइपरटेंशन, शुगर, निमोनिया जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए येलो जोन होगा। यहां 15 मिनट के अंदर इलाज आरंभ होगा।

    ऐसे मरीज जिनका तुरंत इलाज करना जरूरी नहीं है उनको ग्रिन जोन में रखा जाएगा। यहां मरीजों का इलाज 30 मिनट के अंदर आरंभ होगा।

    मरीजों की गंभीरता के हिसाब से उनको इलाज के लिए अलग अलग वार्ड में भेजा जाएगा। एक मिनट के अंदर गंभीर मरीजों को इलाज आरंभ होगा। इसको लेकर हमारी तैयारी आरंभ हो गयी है। जल्द ही यह सेवा मिलना आरंभ होगा।-डॉ. अविलेश कुमार, अस्पताल अधीक्षक