Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur News: भोलानाथ फ्लाईओवर निर्माण में और डेढ़ साल की देरी, जनता को झेलनी पड़ेगी परेशानी

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 02:06 PM (IST)

    भागलपुर में भोलानाथ फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा होने में अभी और डेढ़ साल लगेंगे। रेलवे की एनओसी के बावजूद पिलरों की पाइलिंग शुरू नहीं हो पाई है। भीखनपुर की तरफ चुनौतियों के कारण अतिरिक्त समय लगेगा। बारिश से काम रुका हुआ है और सड़क की हालत खराब है। 87 करोड़ रुपये की लागत वाले इस फ्लाईओवर में 41 पिलर बनेंगे जिसके लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।

    Hero Image
    भोलानाथ फ्लाईओवर निर्माण में और डेढ़ साल की देरी, जनता को झेलनी पड़ेगी परेशानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। मिरजानहाट शितला स्थान से भीखनपुर गुमटी नंबर तीन के बीच बन रहे भोलानाथ फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा होने में और डेढ़ साल का समय लगेगा। इस अवधि में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

    इकरारनामा के अनुसार, फ्लाईओवर का निर्माण 20 जून तक पूरा होना था, लेकिन रेलवे की एनओसी मिलने के बावजूद भोलानाथ और बौंसी रेलवे पुल के पिलरों की पाइलिंग का कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है।

    पुल निर्माण निगम के अभियंताओं के अनुसार, भीखनपुर की तरफ चुनौतियां अधिक हैं इसलिए उन्हें सात-आठ महीने का अतिरिक्त समय लगेगा। अगले साल होली तक लोगों को समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

    फ्लाईओवर के निर्माण में दो साल से अधिक का समय बीत चुका है। वर्षा के कारण डिक्शन मोड़ से भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक तक काम ठप हो गया है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि वाहनों के पहिये फिसलने से लोग चोटिल हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोलानाथ फ्लाईओवर के लिए जून 2023 में टेंडर फाइनल हुआ और दिसंबर 2023 में मुख्यालय से अप्रूवल मिला। चार महीने की देरी से कार्य प्रारंभ हुआ। 2023 और 2024 में दुर्गापूजा, कालीपूजा और छठ के कारण दो महीने काम प्रभावित हुआ।

    फ्लाईओवर के लिए 41 पिलर बनाए जाने हैं, जिसमें शीतलास्थान चौक के पास ए-1 और त्रिमूर्ति चौक के पास ए-2 पियर के लिए भू-अर्जन करना पड़ेगा। फ्लाईओवर की कुल लागत लगभग 87 करोड़ रुपये है।