यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhagalpur Airport: भागलपुर एयरपोर्ट से उड़ेगा 36 सीटर हवाई जहाज, कोलकाता और पटना जाना होगा आसान
Bhagalpur News हवाई सेवा शुरू करने की कवायद चल रही है। सिविल विमानन निदेशालय मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग हवाई अड्डा पटना ...और पढ़ें

HighLights
- भागलपुर एयरपोर्ट से उड़ेगी 36 सीटर फ्लाइट
- 4.5 किलोमीटर चहारदीवारी का पुर्ननिर्माण का काम पूरा
- कनेक्टिंग फ्लाइट से कोलकाता और पटना जाना होगा आसान
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur News: हवाई सेवा शुरू करने की कवायद चल रही है। सिविल विमानन निदेशालय मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग हवाई अड्डा, पटना के निदेशक निशीथ वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर हवाई अड्डा में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी मांगी थी, जिसे जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है।
35-36 सीटर कनेक्टिंग फ्लाइट उड़ाने की योजना
हवाई अड्डा में वीआइपी लोगों के लिए लाउंज बना हुआ है। इसका उदघाटन सात फरवरी 2018 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। लाउंज सुख-सुविधाओं से सुसज्जित है। भागलपुर से 35-36 सीटर कनेक्टिंग फ्लाइट उड़ाने की योजना पर काम हो रहा है। इस प्रक्रिया में चार से पांच माह का समय लगेगा। कनेक्टिंग फ्लाइट से कोलकाता और पटना जाना आसान हो जाएगा। डीएम को हवाई अड्डे के रनवे की मरम्मत, चहारदीवारी, दफ्तर, और लाउंज की दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए गए हैं।
4.5 किलोमीटर चहारदीवारी का पुर्ननिर्माण का काम पूरा
मंत्रिमंडल सचिवालय ने एयरपोर्ट संचालन का लक्ष्य, जिले का नाम, जहां एयरपोर्ट उपलब्ध है, चहारदीवारी निर्माण की स्थिति, रनवे निर्माण की स्थिति, भवन की स्थिति व एयरपोर्ट संचालन की स्थिति के संबंध में जानकारी मांगी थी। मौजूदा एयरपोर्ट रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत सम्मिलत है। हवाई अड्डा में भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की परियोजना हवाई अड्डे का पेफिफेरल विकास के अंतर्गत 4.5 किलोमीटर चहारदीवारी का पुर्ननिर्माण का काम पूरा हो चुका है।
चहारदीवारी के रंगरोगन का भी काम पूरा हो चका
चहारदीवारी के रंगरोगन का भी काम पूरा हो चका है। दीवारों पर पेंटिंग की गई है। मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण का कार्य चल रहा है। हवाई अड्डा में उचित प्रकाश की व्यवस्था करने के संबंध में सिविल विमानन निदेशालय मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग हवाई अड्डा, पटना के निदेशक से अनापत्ति की मांग की गई थी।
इस संबंध में अनापत्ति एनओसी इस शर्त के साथ दी जा चुकी है कि डीजीसीए के मापदंडों को ध्यान में रखते हुए कार्य संपादित किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग को रनवे कारपेटिंग के लिए चार करोड़ 64 लाख 53 हजार रुपये का आवंटन किया जा चुका है। पथ निर्माण विभाग की ओर से रनवे कारपेटिंग के लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनाई गई है। अभी रनवे का काम शुरू नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ें
