Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में लापरवाही, BLO तो छोड़िए...निगम कर्मी भी लपेटे में आए

    By Jitendra Kumar Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Tue, 08 Jul 2025 01:17 PM (IST)

    भागलपुर नगर निगम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 11 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। नगर आयुक्त शुभम कुमार ने अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। इन कर्मचारियों पर कार्य के प्रति लापरवाही और आदेशों की अवहेलना का आरोप है जिसके चलते उनका एक दिन का वेतन भी रोका गया है।

    Hero Image
    भागलपुर नगर निगम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 11 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण नगर निगम के 11 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके लिए नगर आयुक्त शुभम कुमार ने पत्र जारी कर जवाब मांगा है।

    बता दें कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सहयोग के लिए निगम कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सात जुलाई को दोपहर 12:45 बजे से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा हुई। जिसमें अनुपस्थित पाए गए चार कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसमें विनोद हरि, रंजीत कुमार प्रभात, विजेंद्र कुमार सिंह एवं श्रवण कुमार प्रसाद के अनुपस्थित रहने के कारण विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य बाधित रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस प्रकार का कृत्य कार्य के प्रति लापरवाही, नियंत्री पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना, कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है।

    नगर आयुक्त ने स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक एक दिन का वेतन एवं पारिश्रमिक स्थगित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही 6 जुलाई की सुबह 8:00 बजे तक सात कर्मचारी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इनमें रितेश कुमार, सुबोध प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, राजीव कुमार राय, बच्चू राय, मो. राहत, लाल बिहारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।