Updated: Wed, 05 Jun 2024 04:27 PM (IST)
Bhagalpur Lok Sabha Seat भागलपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई है। इस सीट को लेकर कांग्रेस में शुरुआती समय काफी खींचतान चली थी। इस बार भी भागलपुर लोकसभा सीट से जदयू के अजय मंडल ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर एक लाख से अधिक वोटों से कांग्रेस की हार हुई है। इस सीट को लेकर कांग्रेस की रेस में दो नेता थे।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Politics News Hindi लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा में एनडीए के जेडीयू से खड़े अजय मंडल का दबदबा रहा। जबकि एक भागलपुर विधानसभा में महागठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस से अजीत शर्मा आगे रहे। भागलपुर लोकसभा के सभी विधानसभा में बिना बैलेट पेपर के 529217 वोट मिले।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वहीं, प्रदीप शर्मा को चार लाख 430201 वोट मिले। भागलपुर विधानसभा में अजीत शर्मा को 76422 वोट मिले तो अजय मंडल को 75208 वोट प्राप्त हुए। अजय मंडल द्वारा अजीत शर्मा के गृह क्षेत्र में अभी शर्मा से आगे रहे। बिहपुर विधानसभा में जहां अजीत शर्मा को 58825 वोट मिले।
वहीं, अजय मंडल को 63562 वोट मिला। अजय मंडल को सबसे अधिक वोट कहलगांव, पीरपैंती और गोपालपुर विधानसभा में मिला। सबसे अधिक वोट कहलगांव विधानसभा में 105163 वोट मिले।
बता दें कि भागलपुर सीट के लिए कांग्रेस के दो नेता रेस में थे। प्रवीण कुशवाहा और अजीत शर्मा, जिसमें अजीत को टिकट दिया गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर प्रवीण को टिकट दिया जाता तो बाजी पलट सकती थी।
चार विधानसभा में एनडीए के हैं विधायक जिसका हुआ फायदा
लोकसभा में एनडीए उम्मीदवार अजय मंडल को चार विधानसभा क्षेत्र में इसलिए फायदा हुआ क्योंकि यहां पहले से एनडीए के विधायक प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बिहपुर में भाजपा से ई शालेंद्र,पीरपैंती से भाजपा के ललन पासवन और कहलगांव से पवन यादव भाजपा कोटे से विधायक है।
वहीं, गोपालपुर विधानसभा से जेडीयू से गोपाल मंडल विधायक हैं। इन चारों विधानसभा में अजय मंडल को कुल 360241 वोट मिले।
महागठबंधन के विधायक के क्षेत्र में भी अजय का दबदबा
Bihar News नाथनगर विधानसभा में महागठबंधन से राजद के अली अशरफ सिद्दकी है। लेकिन यहां पर भी अजय मंडल का दबदबा रहा।
इस क्षेत्र में तेजस्वी यादव के आने के बाद भी महागठबंधन प्रत्याशी अजीत शर्मा को कोई फायदा नहीं हुआ। नाथनगर विधानसभा में अजय मंडल को अजीत शर्मा से 8825 वोट ज्यादा मिले। अजय मंडल को जहां 93768 वोट वहीं अजीत शर्मा को 84943 वोट मिले।
कहां और कितने मिले वोट?
विधानसभा | अजय मंडल | अजीत शर्मा |
बिहपुर | 63562 | 58825 |
गोपालपुर | 90987 | 51555 |
पीरपैंती | 100529 | 79347 |
कहलगांव | 105163 | 79109 |
इसके अलावा, भागलपुर में अजय मंडल को 75208 वोट और अजीत शर्मा को 76422 वोट पड़े हैं। नाथनगर में अजय मंडल को 93768 वोट और अजीत शर्मा को 84943 वोट मिले हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।