Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur Crime : हीरे की मंगल सूत्र समेत लाखों रुपये के जेवरात की चोरी

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 24 Nov 2020 03:52 PM (IST)

    भागलपुर के औद्यौगिक थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी में सूने घर का ताला ताेेड़ चोर घुस गया। चोरों ने ज्‍वेलरी समेत 90 हजार नकदी भी चुराया। इसके अला ...और पढ़ें

    Hero Image
    भागलपुर में लगातर चोरी की घटना बढ़ रही है।

    भागलपुर, जेएनएन। औद्यौगिक थाना क्षेत्र के रानी तालाब यमुना विहार कॉलोनी में सूने घर का ताला ताेेड़ चोरों ने हीरे की मंगल सूत्र समेत लाखों उड़ा लिया। चोरों ने छठ पूजा में घर बंद कर गए चंद्रमणि मंडल के घर को निशाना बनाया। आराम से सूने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा। अंदर गए और गोदरेज की आलमारी का लॉक तोड़ 90 हजार नकदी, हीरे जडि़त मंगल सूत्र जिसकी कीमत चार लाख रुपये से अधिक होगी चुरा लिए। चोरों ने स्वर्ण आभूषणों के अलावा चांदी की थाली, हंसुली, सोने के सिक्के आदि भी चुरा लिया। चंद्रमणि मंडल मूलरूप से मधेपुरा जिले के आलम नगर के रहने वाले हैं। हाल में ज्योति विहार कॉलोनी में नया घर बनाया है। छठ पर्व मनाने अपने पैतृक घर गए थे। वहां से वापस आने पर देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा था। अंदर की आलमारी का लॉक भी चोरों ने तोड़ डाला था। चोरी की बाबत चंद्रमणि ने औद्यौगिक थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर चोरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।  कई ठिकानोंं पर छापेमारी  की गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफतारी नहीं हो पाई है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।   

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     मकाने का झांसा देकर जेवरात लेकर भागने का आरोपित गिरफ्तार

    चमकाने का झांसा देकर सोना व चांदी निर्मित जेवरात लेकर फरार होने के आरोपित को इशाकचक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सबौर के ठठेरी टोला निवासी गुलशन कुमार को गश्ती पुलिस ने इशाकचक कबाड़ी टोला से जेवर चमकाने के दौरान दबोचा। इशाकचक थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि इशाकचक सहित कई जगहों में चमकाने के नाम पर गुलशन जेवरात लेकर भागने की घटना को अंजाम दे चुका था। इस मामले में दो-तीन बार जेल जाने का भी पता चला है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।