विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मातृ वंदना योजना का लाभ देने में भागलपुर अव्वल

By JagranEdited By:
Published: Mon, 09 Dec 2019 02:30 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:12 AM (IST)

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।

मातृ वंदना योजना का लाभ देने में भागलपुर अव्वल
मातृ वंदना योजना का लाभ देने में भागलपुर अव्वल

भागलपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत कामकाजी महिलाओं को आर्थिक सहयोग दी जाती है ताकि वे पौष्टिक भोजन ले सकें। उन्होंने कहा कि योजना के लाभ के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों फॉर्म जमा लिया जाता है। गर्भवती महिलाओं को तीन किश्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं।

वहीं, आइसीडीएस की डीपीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि मातृ वंदना सप्ताह के दौरान ज्यादा-ज्यादा गर्भवती महिलाओं को लाभ देने के लिए सूची को अपलोड किया गया है। इस सप्ताह अधिक सूची अपलोड होने के कारण भागलपुर को सूबे में प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने इसके लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका और डाटा इंट्री ऑपरेटर को बधाई दी। इस दौरान डीएम ने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।