Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देह व्यापार का उद्भेदन : होटलों में अश्लील डांस के लिए लड़कियां भेजता था बबलू

    By Dilip ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 14 Jan 2019 02:53 PM (IST)

    ग्राहकों को लाने के लिए बबलू के एजेंट कई होटल के कर्मियों और बिल्डिंग के गार्ड के संपर्क में रहता है। बबलू लड़कियों की फोटो एजेंट के मोबाइल पर याग्राह ...और पढ़ें

    Hero Image
    देह व्यापार का उद्भेदन : होटलों में अश्लील डांस के लिए लड़कियां भेजता था बबलू

    भागलपुर [जेएनएन]। देह व्यापार धंधे का सरगना अनिल कुमार साह उर्फ बबलू साह अश्लील डांस के लिए भी लड़कियां उपलब्ध कराता था। शहर के कई बड़े होटलों में वह लड़कियों को भेजता था। इससे जुड़ी कई जानकारियां उसने पुलिस को दी है। होटलों में भेजी जानी वाली लड़कियों का वह ज्यादा रेट चार्ज करता था। इसमें ज्यादातर लड़कियों को वह कोलकाता और आसनसोल से मंगाता था। कई बार कम उम्र की लड़कियों की डिमांड होने पर वह दिल्ली और सिल्लीगुड़ी से भी लड़कियों को शहर के होटलों में अश्लील डांस के लिए बुलाता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर के बड़े होटल में अश्लील डांस का वीडियो हुआ था वायरल

    कुछ दिनों पहले शहर के एक बड़े होटल में देर रात पार्टी हुई थी। इसमें शहर के कई बड़े प्रापर्टी कारोबारी के अलावा जनप्रतिनिधियों भी हिस्सा लिया था। इस पार्टी में अश्लील डांस के लिए चार लड़कियों को लाया गया था। जो रात भर वहां मौजूद लोगों का मनोरंजन करती रही। इस पार्टी की भनक किसी को नहीं लगे। इस लेकर होटल के बाहर भी लोगों को खड़ा कर दिया गया था। इस पार्टी में बबलू और उसके सहयोगियों ने ही लड़कियां दी थी। इस पार्टी में बबलू के कई लोग शामिल हुए थे। बबलू के मुताबिक होटलों में लड़कियों को भेजने वाले शहर में और भी कई लोग हैं। जो इस आड़ में सेक्स रैकेट भी चलाते हैं।

    होटल के कर्मी और फ्लैट के गार्ड हैं एजेंट

    ग्राहकों को लाने के लिए बबलू के एजेंट कई होटल के कर्मियों और बिल्डिंग के गार्ड के संपर्क में रहता है। एजेंट सूचना मिलते ही बबलू से संपर्क करता था। इसके बाद बबलू पसंद के लिए लड़कियों की फोटो एजेंट के मोबाइल पर या कभी ग्राहक के मोबाइल पर भेज देता था। पसंद होते ही वह लड़कियों को तय स्थान पर भेजता था। यदि ग्राहक अपनी गाड़ी से लड़की को ले जाता था। उसके लिए वह तीन हजार से 3500 तक रुपये लेता था। यदि वह लड़कियों को गंतव्य तक पहुंचाता था तो इसके लिए वह अतिरिक्त रुपये लेता था। इन्हीं सब कारणों से स्टेशन चौक पर अक्सर बबलू की बैठक होती थी।

    सरगना के निशाने पर स्कूल-कॉलेज की लड़कियां
    देह व्यापार धंधे का जोगसर में भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस भी इस बात से इंकार नहीं कर रही है कि बबलू के अंतरराज्यीय देह व्यापार गिरोह से संपर्क हैं। इसके अलावा भागलपुर में ऐसे और भी कई लोग हैं। जो इस धंधे को चोरी छिपे चला रहे हैं। वहीं रैकेट का सरगना के निशाने पर स्कूल-कॉलेजों की लड़कियां हैं। जो बेहतर शिक्षा के लिए पड़ोसी जिलों से भागलपुर आती हैं। वे लोग लॉज में रहकर घर से भेजे हुए रुपये पर अपना भरण पोषण करती हैं। लेकिन कुछ लड़कियां अपने शौक और डिमांड पूरी करने के लिए ऐसे धंधे का हिस्सा बन जाती है।

    धंधे में शामिल होना शौक
    शामिल लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि वे मजबूरी में इस धंधे में आती हैं। लेकिन कई लड़कियां हैं। जो अपने शौक को पूरा करने के लिए इस धंधे का हिस्सा बनती हैं। जोगसर में बबलू साह के देह व्यापार में पकड़ी गई दो लड़कियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। कम उम्र की पकड़ी गई लड़की ने पहले पुलिस को बताया कि आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने पर वह इस धंधे का हिस्सा बन गई। लेकिन बाद में पूछताछ पर उसने बताया था कि वह हफ्ते में दो से तीन बार ही बबलू के ठिकाने पर शौक से धंधे के लिए आती थी। ताकि वह अपने मनचाहे शौक को पूरा कर सके।

    कम उम्र की लड़कियों से भागलपुर में धंधा करता था बबलू
    लड़कियों ने जानकारी दी कि इस धंधे में काफी कम उम्र की लड़कियों को भी शामिल किया जाता है। बबलू साह ऐसी लड़कियों को कोलकाता, आसनसोल, रांची, दिल्ली से भागलपुर में धंधे के लिए लाता रहा है। इन लड़कियों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहने के कारण सरगना उन्हें मोटी रकम देकर अपने चंगुल में लेते हैं। इसके बाद अपने मन मुताबिक जगह पर भेजते हैं। वे लोग मोटी कमाई करते हैं। जबकि लड़कियों को सीमित रकम दी जाती है।