विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबा श्रृंगी ऋषि धाम पुजारी की नक्‍सलियों ने कर दी हत्या, हनुमान थान के पास मिली लाश

By Dilip ShuklaEdited By:
Published: Mon, 31 Aug 2020 02:31 PM (IST)

बाबा श्रृंगी ऋषि धाम के पुजारी नीरज झा का अपहरण सप्‍ताह पूर्व नक्‍सलियों ने किया था। नक्‍सली उससे लेवी लेना ...और पढ़ें

बाबा श्रृंगी ऋषि धाम पुजारी की नक्‍सलियों ने कर दी हत्या, हनुमान थान के पास मिली लाश
बाबा श्रृंगी ऋषि धाम पुजारी की नक्‍सलियों ने कर दी हत्या, हनुमान थान के पास मिली लाश

लखीसराय, जेएनएन। बाबा श्रृंगी ऋषि धाम के पुजारी कजरा थाना क्षेत्र के लय निवासी नीरज झा की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। सोमवार की सुबह कजरा थाना में स्‍वजनों ने जनेउ और पैर के अंगूठे से उसकी पहचान की। रविवार को कजरा थाना क्षेत्र के हनुमान थान के समीप एक अज्ञात युवक की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। हालांकि उससे पहले पुजारी के स्‍वजनों के मोबाइल पर फोन करके नक्‍सल‍ियों ने बताया था क‍ि नीरज का शव हनुमान थान के पास फेंका हुआ है ले जाओ।

इस सूचना पर पुजारी के पिता राजेन्द्र झा ने हनुमान थान के समीप पहुंचकर लाश को देखने के बाद पहचानने से इन्कार करते हुए कहा था क‍ि उनके पुत्र का शव नहीं है। रविवार की शाम को अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस वहां जाकर शव लाने की हिम्‍मत नहीं जुटा सकी। सोमवार की सुबह काफी संख्‍या में पुलिस जंगल स्थि‍त हनुमान थान गई और शव को कजरा थाना ले आई। कजरा थाना में शव लाने के बाद पुजारी के नजदीकी लोगों एवं पर‍िवार के लोगों ने जनेउ और पैर के अंगूठे से उसकी पहचान नीरज झ के रुप में की। सूत्रों के अनुसार शव कम-से-कम छह दिन का है। इस कारण शव पूरी तरह सड़-गल गया है।

ज्ञातव्य हो कि एक सप्‍ताह पूर्व रविवार को कजरा थाना क्षेत्र के बाबा श्रृंगी ऋषि धाम से पुजारी नीरज झा का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद एक करोड़ रुपये लेवी की मांग की गई थी। नक्सलियों के भय से पुजारी के स्वजनों को पुलिस को सूचना देने की भी हिम्मत नहीं हुई। आश्चर्य की बात है कि समाचार पत्रों के माध्यम घटना की जानकारी होने के बाद भी पुलिस स्वजनों द्वारा फिरौती की रकम अदा कर पुजारी के सकुशल वापस लौटने के इंतजार में हाथ-पर-हाथ धरे बैठी रही।

घटना के पांचवें दिन कजरा थाना की पुलिस पुजारी के घर पर जाकर उसके पिता राजेंद्र झा से आवेदन लेकर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इस दौरान विभिन्न माध्यमों से नक्सलियों एवं पुजारी के स्वजनों के बीच फिरौती की रकम को लेकर मोल-भाव होते रहा। आशंका है रविवार को अपहरण के बाद दो तीन दिन के बाद ही नक्‍सलियों ने पुजारी की हत्‍या कर दी।

मुख्‍य बातें

लखीसराय के कजरा थाना में शव लाने के बाद स्‍वजन ने जनेउ और पैर के अंगूठे से हुई पहचान

पहले पिता ने शव देखने पर पहचानने से किया था इन्कार, पहचान के बाद मचा कोहराम