Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar News : बांका में आटो और बोलेरो की टक्कर, देवघर जा रहे लखीसराय के 10 श्रद्धालु जख्मी

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2022 08:04 AM (IST)

    Bihar News - बिहार के बांका जिले में आटो और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में लखीसराय से देवघर बाबा धाम जा रहे श्रद्धालु जख्मी हो गए। एक दर्जन के करीब घायल लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है।

    Hero Image
    Bihar News - बिहार के बांका जिले में हुआ सड़क हादसा।

    Bihar News, बांका: जिले के कटोरिया -सुईया मुख्य सड़क मार्ग महेशमारा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह आटो एवं बोलेरो में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में आटो पर सवार 10 श्रद्धालु जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए घायलों को बांका सदर अस्पताल रेफर बांका कर दिया। सभी घायल लखीसराय जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खाबा गांव निवासी हैं। वे सभी देवघर बाबा धाम जा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायलों ने बताया कि सभी लोग सुल्तानगंज गंगा घाट से जल लेकर आटो पर सवार होकर जलाभिषेक के लिए देवघर जा रहे थे। तभी उक्त घटना घटी है। घायलों में छह महिला, एक बालक और तीन युवक शामिल हैं।

    घायलों के नाम

    रेशम कुमारी पिता राधे महतो, युवक राजेश कुमार महतो पिता अर्जुन महतो, सीता देवी पति राम जी महतो, जीरा देवी पति विलास महतो ,मीरा देवी पति प्यारे महतो, विमला देवी पति राधे महतो, चानो देवी पति बैकुंठ महतो, पंकज महतो पिता त्रिभुवन महतो शामिल हैं।

    • -सभी लोग ऑटो पर सवार होकर पूजा करने देवघर जा रहे थे।

    एक दिन पहले भी हुआ हादसा 

    संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका) : सुईया थाना क्षेत्र के अबरखा मोड़ के पास गुरुवार को कटोरिया-सुईया मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक सुईया थाना क्षेत्र के बरगुनिया गांव के असगर मियां के पुत्र मु. जाफीर थे। जख्मी घुठिया गांव का डब्लू सिंह एवं पत्नी अनिता देवी है। जानकारी के अनुसार सभी लोग आटो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण अबरखा मोड़ पर आटो पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने सदलबल मौके पर पहुंचकर तीनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक द्वारा जांच कर जाफीर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि जख्मी दोनों का प्राथमिक उपचार कर देवघर रेफर कर दिया गया। इधर, दुर्घटना के बाद आटो चालक मौके से गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल इस घटना से मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

    बेलगाम हाईवा की टक्कर से बाइक चकनाचूर

    संवाद सूत्र, रजौन (बांका): गुरुवार संध्या भागलपुर-हंसडीहा सड़क पर पुनसिया चौक के पास बेलगाम हाईवा की टक्कर से एक बाइक चकनाचूर हो गया। जानकारी के अनुसार गोड्डा का बाइक सवार रितेश कुमार घर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में पुनसिया चौक के समीप पीछे से आ रही हाईवा ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार दूर फेंका गया और बाइक हाइवा के अंदर चला गया। इसके कारण बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    टक्कर के बाद हाईवा तेज रफ्तार में फरार हो गया। इस दौरान बाइक सवार व्यक्ति बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोटें लगी। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बाइक सवार के साथ मिलकर पुनसिया के पास सड़क जाम कर दिया। इस कारण भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम करीब आधा घंटा तक लगा रहा। घटना की सूचना मिलने पर एसआइ रामाकांत सिंह व 112 वाहन मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंची और लोगों को समझाकर जाम को हटवाया।