Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tales of Love: किसी ने ट्रेन में की शादी तो किसी ने होली में बनाया बहाना; ऐसी हैं बिहार की 12 प्रेम कहानियां

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 05 Jan 2022 07:34 PM (IST)

    Tales of Love बिहार के पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी के विभिन्‍न जिलों में कई ऐसी प्रेम कहानियांसामने आए हैं जो पूरे वर्ष 2021 में चर्चा में रहे। ज्‍या ...और पढ़ें

    Hero Image
    होली में राहुल और ज्योति ने की शादी।

    आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Tales of Love Marriage in 2021 : मोहब्‍बत और उलफत में खास फर्क है। मोहब्‍बत एक हसीन अहसास, संपूर्णता का अहसास और खुद का दिया हुआ अनमोल पैगाम है, तो उलफत जंजीरों में जकड़ी हुई, उस मजबूरी का नाम है, जिसे आदमी दूसरों के सामने बता भी नहीं पाता। एक तरफ आकांक्षाओं की लड़कियां हैं, तो दूसरी तरफ हताशाओं की कडि़यां। अपने इलाके में पिछले साल घटित कुछ सुखद और दुखद प्रेम कहानियों को इस खास रिपोर्ट के माध्‍यम से हम आपके सामने प्रस्‍तुत कर रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर जिले के कहलगांव में होली के दौरान 30 मार्च 2021 को एक अद्भुत प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। प्रेमी-प्रेमिका राहुल और ज्‍योति एक दूसरे के गालों पर गुलाल मलते मलते हमेशा के लिए एक दूसरे के हो लिए। कहलगांव प्रखंड के बंशीपुर गांव का यह मामला है। राहुल और ज्योति छिप-छिपकर मिलते थे। दोनों के बीच खूब रोमांस होता था। गांव में प्रेम कहानी सभी की जुबान पर चढ़ गई। होली के दिन ज्योति अपने प्रेमी राहुल के साथ रंग खेलने पहुंच गईं। साथ में ज्‍योति की कई सखियां भी थी। पहले तो राहुल और ज्‍योति ने एक-दूसरे की गालों को खूब रंगा। फिर राहुल ने ज्‍योति की मांग सिंदूर से भर दी। यह बात पूरे गांव में फैल गई। दोनों के स्‍वजन वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों स्वजातीय हैं। इसलिए शादी करा दो। स्‍वजन भी मान गए। फ‍िर क्‍या था, ज्‍योति और राहुल एक-दूजे को समर्पित हो गए।

    भागलपुर के सुल्‍तानगंज प्रखंड में एक अजीबो-गरीब प्रेम कहानी का मामला सामने आया है। भीर खुर्द पंचायत निवासी आसू कुमार और अनु के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अनु के परिवार वालों ने किसी और लड़के से उसकी शादी किरणपुर में करा दी। अनु ने शादी तो कर ली, लेकिन ससुराल में वह जी नहीं पा रही थी। उसे वहां घुटन हो रहा था। एक दिन आसु और अनु दोनों फरार हो गए। लेकिन जाएं तो कहां जाएं। कुछ समझ में नहीं आ रहा था। दोनों सुल्‍तानगंज में पटना जाने वाली ट्रेन पकड़ ली। ट्रेन पर ही आशु ने अन्‍नू की मांग को सिंदूर लगा दिया। शादी किऊल स्टेशन के पास हुई।

    भागलपुर के सुल्‍तानगंज बाथ इलाकों में एक प्रेम प्रसंग का अद्भुत कहानी सामने आया है। ऊंचागांव उत्तर टोला के रुपम कुमार और सीमा कुमारी एक-दूसरे से प्‍यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। ग्रामीणों और स्‍वजनों ने प्रेमी-प्रेमिका को काफी समझाया। लेकिन दोनों एकदम तैयार नहीं हुए। प्रेमी युगल ने कहा कि किसी को ताकत नही हैं, हमदोनों अलग अलग कर दे। दोनों ने जान दे देने की धमकी दी। इसके बाद सभी ने सोचा कि शादी ही करवा देते हैं। प्रेमी ने 500 रुपये का स्टांप पेपर लाया और एक-दूसरे का साथ निभाने का लिखित वादा किया। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भर दी, सिंदूर लगा दिया। दोनों के बीच सात वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

    भागलपुर के सुल्तानगंज के कुमारपुर निवासी रोहित कुमार ने बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र की वीरनौधा गांव की काजल कुमारी से शादी कर ली। काजल कुमारी ने जैसे ही इंटर की परीक्षा पास की, उसके बाद से ही उसके घर वाले शादी के लिए प्रयास करने लगे। लेकिन काजल शादी नहीं करना चाहती थी। उसने कहा कि दहेज देकर तो हम नहीं करेंगे। इसी दौरान उसके जीवन में रोहित नाम का एक लड़का आ गया। बढ़ते प्रेम के बीच दोनों एक-दूसरे को समझने लगे। फ‍िर बिना बैंड बाजा और बारात के सादे समारोह में दोनों ने शादी रचा ली।

    जमुई जिले में एक युवती ने शादी के सातवें दिन ही अपने प्रेमी से शादी कर ली। नगर क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी शिवानी कुमारी ने अपने प्रेमी उत्तम के साथ शादी कर ली। कहा जा रहा है कि शिवानी के पहले पति ने रीति रिवाज के साथ हुई शादी के दूसरे दिन ही अपनी पत्‍नी की पिटाई कर दी गई थी। फोटो में आंख में घाव के निशान दिख रहा है। कहा जा रहा है कि शिवानी अपने प्रेमी उत्‍तम से शादी करना चाहती थी। दोनों के बीच 10 वर्ष से प्‍यार था। लेकिन सात दिसंबर को घर वालों ने उसकी शादी कहीं और करा दी। शादी के बाद पति को शक हो गया। शायद इसकी कारण शादी के बाद से ही पति ने उसकी पिटाई कर दी। शिवानी इसकी सूचना फोन पर अपने उत्तम को दी। वह गुस्‍से में शिवानी के ससुराल पहुंच गया। जहां से दोनों भाग गए।

    भागलपुर के सुल्तानगंज गंगा घाट पर एक प्रेमी युगल ने एक साथ गंगा में छलांग लगा ली। लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को बचा लिया। प्रेमी युगल ने काफी देर तक गंगा का दीदार किया। पहाड़ियों पर काफी देर तक दोनों ने बातचीत की। हाथों में हाथ डाले वहां चहल कदमी कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को चूमा। गले लगाया। फ‍िर गंगा में छलांग लगा दी।

    सहरसा के सौर बाजार थाना के सुहथ पंचायत स्थित भवटिया गांव (वार्ड नंबर पांच) से 27 नवंबर 2021 को दो बच्चे की मां प्रेमी संग फरार हो गई। महिला जिस युवक के साथ फरार है, वो नगर पंचायत सौरबाजार स्थित वार्ड नंबर आठ पुला घाट निवासी विनोद पंडित है।

    जमुई से प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है। विवाहित महिला ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। पति विकास दास ने कहा कि कई हथियारबंद गुर्गों वहां पहुंचे। साथ में उसकी पत्‍नी और उसका प्रेमी भी था। पति डर गए। पति के सामने ही उसकी पत्‍नी की शादी प्रेमी से हुई। घटना बेंगलुरु में 26 दिसंबर को हुई। विकास ने कहा कि वह पहले सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता था। उसकी शादी दो साल पूर्व जमुई की ही लड़की के साथ हुई थी। वह अपनी पत्नी को बेंगलुरु ले गया। लड़की का परिवार बेंगलुरु में ही रहता है। वहां वह अपनी मां के साथ दूसरी कंपनी में काम करने जाती थी। इसी दौरान उसे वहां जमुई के ही एक युवक से प्रेम हुआ। विकास की पत्‍नी ने प्रेमी के साथ शादी कर ली।

    मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार की एक महिला की कहानी इन दिनों चर्चा में है। पति और ससुराल वालों से संबंध नहीं ठीक रहने के कारण उसने तलाक ले लिया था। महिला अपने मायके में रहती थी। महिला का एक दूर के रिश्तेदार भाई सदर प्रखंड के सुदूर खाना निवासी सुमित तांती से फेसबुक के माध्‍यम से प्रेम हो गया। दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ने लगी। बाद में मिलने लगे। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी हुआ। महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद उसके प्रेमी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया।

    शादी के महज 15 दिन बाद ही पूर्णिया में एक युवक ने दूसरी शादी कर ली। बायसी थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी मु. हजरुल आलम ने दो सप्‍ताह में ही दो-दो शादी रचा ली। मु. हजरुल ने 10 दिसंबर को पड़ोस गांव की इसरती बेगम से शादी की थी। शादी के 15 दिन बाद ही मु. हजरुल ने एक अन्य लड़की से दूसरी शादी रचा ली। इसरती ने विरोध किया। पति ने दोनों को एक साथ रखने का दिलासा दिया। लेकिन इसरती नहीं मानी और थाने पहुंच गई।

    भागलपुर के सुल्‍तानगंज इलाके में चाचा ने अपनी भतीजी से ही प्‍यार दिया। दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। इसी बीच भतीजी की सहेली पर भी चाचा दिल आ गया। दोनों सहेली को जब इस बात का पता चला तो दोनों ने गंगा में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने दोनों को बचा लिया। भतीजी ने बताया कि वह हरपुर थाना क्षेत्र के बिहमा के युवक से प्यार करती है, जो रिश्‍ते में चाचा लगता है। लेकिन वह मेरी दोस्त भी भी प्‍यार करने लगा है। इसलिए दोनों युवती दोस्त ने एक साथ जान देने का फैसला किया।

    मुंगेर में एक छात्रा को कोचिंग संचालक शि‍क्षक से प्रेम हो गया। छात्रा वहां पढ़ने जाती थी। दोनों ने शादी का फैसला लिया। दोनों अक्‍सर मिलते थे। इस बीच छात्रा को पता चला कि शिक्षक शादीशुदा है। गुस्‍से में छात्रा ने शिक्षक से शादी करने को कहा। कहा कि हम आपके बिना नहीं रह पाएंगे। लेकिन शादीशुदा शिक्षक क्‍या करता, उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा ने कुछ ऐसा कदम उठाया कि सभी हक्‍के-बक्‍के रह गए। छात्रा ने आत्‍म हत्‍या करने का प्रयास किया। किसी तरह जान बची। गुस्‍से में स्‍वजनों ने शिक्षक की पिटाई कर दी।

    प्रेम प्रसंग का एक मामला भागलपुर और बांका से जुड़ा है। प्रेमी युगल एक ही बाइक से विक्रमशिला पुल पर आए। बाइक खड़ी की। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़। कसकर गले लगाया। एक-दूसरे को चूमा। फ‍िर गंगा में कूद गए। मछुआरे नाव से कूदकर दोनों को बचाया। बात में पता चला कि दोनों प्रेमी प्रेम‍िका है। शादी नहीं हो पाने के कारण दोनों ने एक साथ जान देने का फैसला किया था।

    प्रेम कहानी के किस्‍से के दौरान एक अजीब मामला यह भी सामने आया कि लखीसराय के युवक को बांका की एक युवती से प्रेम हो गया। युवक गया तो था शहद बेचने, लेकिन दिल हारकर चला आया। हलसी थाना क्षेत्र के करुणचक गांव निवासी छोटू सपेरा छह माह पूर्व बांका का बेलकर क्षेत्र मधु बेचने आया था। युवक ने एक लड़की को शहद चखने के दी। इसी दौरान दोनों की आंखें चार हो गई। प्‍यार हो गया। कुछ दिन तक मिलने-जुलने का सिलसिला चलता रहा। बाद में दोनों ने भागकर पटना में शादी कर ली।

    बांका के आनंदपुर ओपी के कुम्हराडीह (नोनिया) गांव में हनुमान मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी का एक मामला सामने आया है। 18 वर्षीय युवक अजीत कुमार गांव की एक लड़की से प्रेम था। लड़की के स्वजन इसके खिलाफ थे। दोनों को कई समझाया। लेकिन दोनों ने कोई नहीं माने। अजीत कुमार अपने दोस्तों के साथ बाइक से अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। घर से बाहर से प्रेमिका मिली। अजीत ने उसे बाइक पर बैठाया। ग्रामीणों ने नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ा, फ‍िर शादी करवा दी।

    इसके अलावा भागलपुर में हाल के दिनों में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर कई आरोप लगाए। कहा कि शादी के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बनाया। लेकिन अब शादी से मुकर गया। प्रेमिका विवाहित है। हालांकि पति से संबंध खराब हो जाने के कारण वह अलग हो गई है। उसे एक बेटी भी है। प्रेमी से धोखा पाकर वह उसके घर पहुंची और काफी हंगामा किया। वहीं, एक मामला ऐसा भी आया कि जहां ग्रामीणों ने विवाहित महिला की शादी उसके ही मैसेरे भाई से करवा दिया।

    इन कहानियों को देखकर यही प्रतीत होता है कि भूख ना माने बासी भात, प्रेम ना नामे....! यहां प्रेम में पड़कर क‍इयों के सपने पूरे हो गए तो कई समाज की नजरों पर चढ़ गए। इसलिए कहा जाता है कि प्रेम के साथ विवेक भी जरुरी है।