विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगुवानी-अजगैवीनाथ फोरलेन पुल पर गुड न्यूज: रेलवे गर्डर को मिली हरी झंडी, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:10 AM (IST)

छठ महापर्व के बाद और गंगा का जलस्तर घटने से अजगैवीनाथ-अगुवानी फोरलेन पुल का निर्माण कार्य तेज हो गया है। यह पुल नवंबर 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य है, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित होगा।

अजगैवीनाथ-अगुवानी फोरलेन पुल निर्माण में तेजी, रेलवे लाइन पर गर्डर जल्द (जागरण फोटो)

अजगैवीनाथ-अगुवानी फोरलेन पुल निर्माण में तेजी, रेलवे लाइन पर गर्डर जल्द (जागरण फोटो)

HighLights

  1. छठ के बाद गंगा का जलस्तर घटने से निर्माण तेज हुआ।

  2. रेलवे लाइन पर गर्डर लॉन्चिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

  3. पुल नवंबर 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य है।

संवाद सूत्र, अजगैवीनाथ धाम। उत्तरवाहिनी गंगा पर निर्माणाधीन अजगैवीनाथ धाम-अगुवानी फोरलेन पुल का निर्माण कार्य छठ महापर्व के बाद और गंगा का जलस्तर घटने से तेज हो गया है।

निर्माण एजेंसी ने मशीनों और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूरी करने की तैयारी तेज कर दी है। गंगा के बीच पाया संख्या 11 पर साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है।

जलस्तर में एक मीटर और कमी आने के बाद पाया संख्या 10 और 12 पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

वहीं, पाया संख्या पी-2ए, पी-3ए और पी-4ए पर वेलकूप निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। फिलहाल निर्माण कार्य में करीब 250 मजदूर लगाए गए हैं।

एप्रोच पथ के प्रोजेक्ट मैनेजर मृत्युंजय प्रताप राव ने बताया कि रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर लॉन्चिंग की स्वीकृति मिल गई है। इसकी प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही गर्डर लगाने का काम शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि परियोजना को नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पुल चालू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित होगा। इससे आवागमन के साथ व्यापारिक और परिवहन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के चौथे हिस्से पर गर्डर लॉन्चिंग और स्लैब की ढलाई का काम शुरू, 15 दिसंबर है डेडलाइन

यह भी पढ़ें- भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर गर्डर लॉन्चिंग का काम पूरा; स्लैब ढलाई शुरू, 14 जनवरी तक भारी वाहन भी भरेंगे फर्राटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।