विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर गर्डर लॉन्चिंग का काम पूरा; स्लैब ढलाई शुरू, 14 जनवरी तक भारी वाहन भी भरेंगे फर्राटा

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:40 PM (IST)

Vikramshila Setu Bhagalpur Final Girders Launched : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर अंतिम स्टील गर्डर लॉन्चिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, जिसके बाद अब स्लैब ढलाई का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। इस पुनर्स्थापन कार्य से पुल की आयु बढ़ेगी और जनवरी 2027 तक भारी वाहनों के लिए आवागमन बहाल होने की उम्मीद है।

Vikramshila Setu Bhagalpur Final Girders Launched भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर स्टील गर्डर लॉन्चिंग का काम पूरी तरह संपन्न

Vikramshila Setu Bhagalpur Final Girders Launched भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर स्टील गर्डर लॉन्चिंग का काम पूरी तरह संपन्न

HighLights

  1. अंतिम स्टील गर्डर लॉन्चिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

  2. नए स्लैबों की ढलाई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू।

  3. जनवरी 2027 तक भारी वाहनों के लिए पुल बहाल होगा।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Vikramshila Setu Bhagalpur Final Girders Launched : उत्तर और पूर्वी बिहार की लाइफलाइन कहे जाने वाले भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन (रिहैबिलिटेशन) कार्य से लाखों लोगों के लिए बहुत बड़ी और राहत की खबर है। सेतु के चौथे और अंतिम क्षतिग्रस्त हिस्से में भारी-भरकम स्टील गर्डर लॉन्चिंग का कार्य सफलता के साथ पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही अब सबसे महत्वपूर्ण चरण यानी नए स्लैबों की ढलाई (कंक्रीटिंग) की प्रक्रिया भी युद्धस्तर पर शुरू हो गई है।

भागलपुर की ओर बरारी पुल घाट के पास स्थित चौथे संवेदनशील हिस्से में गर्डर लॉन्चिंग का जटिल कार्य बीते 14 नवंबर को आरंभ किया गया था। हालांकि, कुछ तकनीकी अड़चनों और अनिवार्य इंजीनियरिंग मानकों के कारण दोनों तरफ गर्डर चढ़ाने और बेयरिंग को पूरी तरह सेट करने में छह दिन का समय लग गया।

इससे पहले, अन्य तीन क्षतिग्रस्त हिस्सों में करीब दस दिन पहले ही यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया था। चारों हिस्सों में दो-दो स्टील गर्डर फिक्स होने के बाद अब स्लैबों की ढलाई के लिए बेस तैयार करने की कवायद तेज कर दी गई है।

50 दिनों में 45 प्रतिशत काम पूरा

विगत 50 दिन पहले, एक अक्टूबर से सेतु के जीर्णोद्धार का ऐतिहासिक कार्य शुरू किया गया था। इस अवधि में क्षतिग्रस्त सभी चारों हिस्सों में स्टील गर्डर लॉन्चिंग, पुरानी कंक्रीट रेलिंग व फुटपाथ कटिंग सहित लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बार पुल के मृत भार (डेड लोड) को कम कर उसकी आयु बढ़ाने के लिए कंक्रीट रेलिंग की जगह स्टील की हल्की रेलिंग और लोहे का फुटपाथ बनाया जाना है, जिसकी शुरुआती तैयारियां भी आरंभ हो चुकी हैं।

आरसीसी की जगह अब लगेगी लोहे की रेलिंग

कार्यस्थल पर तैनात तकनीकी अधिकारियों और कर्मियों के अनुसार, आगामी 15 से 20 दिसंबर तक चारों प्रभावित हिस्सों में स्लैबों की ढलाई का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने की योजना पर काम चल रहा है। वर्तमान प्रगति को देखते हुए इस समय-सीमा के भीतर काम पूरा होने की पूरी उम्मीद है।

180 टन वजनी वाहनों से लोड टेस्टिंग के बाद ही बहाल होगी भारी गाड़ियां

प्रशासनिक और तकनीकी समय-सारणी के अनुसार, आगामी 14 जनवरी 2027 तक सेतु का पूरा पुनर्स्थापन कार्य समाप्त कर इस पर नियमित आवागमन शुरू कराने का लक्ष्य है। स्लैबों की ढलाई और उसकी आवश्यक क्योरिंग पूरी होने के बाद, सुरक्षा मानकों के तहत 180 टन वजनी भारी-भरकम वाहनों को पुल पर चलाकर उसकी लोड क्षमता (भार वहन क्षमता) की गहन जांच (लोड टेस्टिंग) की जाएगी।

पुल के इस पूरी तरह दुरुस्त होने के बाद ही, इस पर 30 से 40 टन क्षमता वाले भारी कमर्शियल वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाएगी। इस ऐतिहासिक मरम्मत से जहां विक्रमशिला सेतु की उम्र बढ़ेगी, वहीं भागलपुर सहित उत्तर व पूर्वी बिहार के करोड़ों लोगों को जाम व आवागमन की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- भागलपुर-मुंगेर मरीन ड्राइव पर बड़ा अपडेट: दो हिस्सों में बनेगी एलिवेटेड व सामान्य सड़क, HFL से 1.8 मीटर ऊंचा होगा तल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।