भागलपुर की इस एक्ट्रेस की Hot Photos ने इंटरनेट मीडिया पर मचाया तहलका, नेहा शर्मा की बहन है आयशा
बिहार के भागलपुर की एक्ट्रेस नेहा शर्मा की बहन आयशा शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। आयशा की बोल्ड और हाट तस्वीरें इंटरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम और ट्विटर प्लेटफार्म पर तहलका मचा रहीं हैं। उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर। भागलपुर की एक्ट्रेस आयशा शर्मा (Aisha Sharma) इस बार चर्चा में हैं। वह फिल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा (Neha Sharma) की बहन हैं। आइए बताते हैं उनकीआयशा शर्मा की लगातार क्यों हो रही है। इससे पहले उनकी बहन नेहा शर्मा की सुर्खियों में होती थीं। इस बार आयशा की हॉट तस्वीरें लगातार इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। बॉलीवुड के साथ ही बिहार व भागलपुर में आयशा के हॉट फोटोशूट ने सनसनी मचा दी है। आयशा शर्मा की कुछ तस्वीरें इन दिनों लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी बोल्ड फोटो शूट लगातार इंटरनेट मीडिया पर शेयर की जा रही है।
आयशा का जन्म भागलपुर में हुआ है
आयशा शर्मा भागलपुर (बिहार) की हैं। उनका जन्म 24 जनवरी, 1989 को हुआ। आयशा का बचपन दिल्ली में बीता। वे ग्रैंड पेरेंट्स के यहां रहतीं हैं। उनकी स्कूलिंग भी यहीं से हुई है। स्प्रिंगडेल्स स्कूल दिल्ली में उन्होंने पढ़ाई की। बाद में बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन नोएडा की एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से किया। उनकी बहन नेहा शर्मा ने कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें, 'क्या सुपर कूल हैं हम', तुम बिन, यंगिस्तान और यमला पगला दिवाना 2 आदि शामिल हैं। उनकी एक और बहन रितिका शर्मा है।
एक्ट्रेस आयशा शर्मा जॉन अब्राहम के साथ सत्यमेव जयते फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। आयशा शर्मा काफी हॉट और बोल्ड अदाकारा हैं। वह इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे लगातार अपनी हॉट बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। वे बोल्ड फोटोशूट के कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। आयशा काफी खूबसूरत हैं। कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। आयशा का इंटरनेट मीडिया जबरदस्त फैन और फॉलोविंग है।
किंगफिशर कैलेंडर के लिए आयशा ने साल 2016 में बोल्ड फोटोशूट करवाया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। आयशा को अभिनय पसंद है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। वे कथक डांसर हैं। वे सालसा, हिप-हौप र जैज डांस फौर्म्स भी करती हैं। गाती भी हैं।
आयशा जिम जातीं हैं। योग करतीं हैं। बहन नेहा शर्मा के साथ उनकी काफी अच्छी बौन्डिंग है। अपनी और नेहा की फोटो अपने इंटरनेट मीडिया पर पर शेयर करती हैं। आयुष्मान खुरान के साथ आयशा एक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। तेलुगू फिल्म में भी उन्होंने काम किया है। शाहरूख खान की फैन हैं। आयशा को केल्फोनिया बहुत पसंद हैं, वह अक्सर वहां जाती रहती हैं। वहीं की कई तस्वीरें वे शेयर करतीं रहती हैं, जिसमें वह हॉट और बोल्ड नजर आतीं हैं। एक्टिंग, मॉडलिंग में लगातार सक्रिय हैं। वे सिंगर हैं।
इस बार की चर्चा की वजह यह है कि आयशा शर्मा ने ब्लू जंप सूट में कई फोटोशूट कराया है। इस तस्वीर में वह बेहद खूबसूरत व स्टाइलिश लग रही है। ब्लू जम्प सूट के सारे बटन खोल रखे हैं, जो और भी आकर्षक बना रहा है। कुछ में आयशा कहीं खड़ी तो कुछ में बैठकर फोटोशूट कराया है। इस स्टाइल में वह काफी बोल्ड और कॉन्फिडेंट दिख रही हैं। ज्यादातर लोग इस फोटो को देखकर WOW फीलिंग दिखा रहे हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई और बोल्ड तस्वीर शूट करवाए हैं।
आयशा शर्मा की पहले भी बोल्ड अंदाज में कई तस्वीरे वायरल हो चुकी हैं। उनका कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी शामिल हैं। एक फोटो ने उस समय काफी सनसनी मचा दी, जिसमें वह सिर्फ शर्ट पहने थी। सफेद रंग के शर्ट में ग्लैमरस नजर आई थीं।
यहां यह भी जानना जरुरी है कि आयशा के पिता अजीत शर्मा भागलपुर से कांग्रेस विधायक हैं और कांग्रेस विधायक दल के नेता भी। अपने पिता अजीत शर्मा के चुनाव प्रचार में तीनों बार नेहा शर्मा भागलपुर आयीं थीं। हालांकि अभी तक चुनाव प्रचार में आयशा नहीं पहुंची हैं। आयशा के आगमन को लेकर भागलपुर के लोगों का कहना है कि अगले चुनाव में आयशा शर्मा भी अजीत शर्मा के चुनाव प्रचार के लिए आएं। इधर, फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम ने कहा कि समय के साथ बेटियां आगे बढ़ रही हैं, यह बिहार के लिए अच्छी बात है। विनोद अनुपम ने आयशा शर्मा की तस्वीरों की सराहना की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।