Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 : बेलहर से चुनाव जीतकर 14 वर्ष बाद फ‍िर विधायक बने रामदेव Banka News

    By Dilip ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 24 Oct 2019 05:36 PM (IST)

    बिहार विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। राजद ने बेलहर सीट जीत लिया है। राजद के रामदेव यादव ने जदयू के लालधारी यादव को हराया। रामदेव 14 वर्ष बाद फ‍िर विधायक बने।

    Hero Image
    बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 : बेलहर से चुनाव जीतकर 14 वर्ष बाद फ‍िर विधायक बने रामदेव Banka News

    बांका [जेएनएन]। विधानसभा उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी लालधारी यादव को हराकर राजद प्रत्याशी रामदेव यादव राजनीति के 14 वर्षों के वनवास काटकर फिर से वापस लौट गए हैं। वर्ष 1995 में पहली बार कांग्रेस विधायक चंद्रमौलेश्वर सिंह ललन को हराकर रामदेव यादव ने जीत हासिल किया था। वर्ष 2005 तक वे विधायक रहे। 2005 में भी उन्होंने जदयू प्रत्याशी व वर्तमान में अमरपुर विधायक जनार्धन मांझी को हराकर जीत हासिल किया था। लेकिन छह माह बाद फिर से यहां चुनाव हुआ। जिसमें रामदेव यादव की हार हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2010 में वर्तमान सांसद गिरिधारी यादव जदयू के ही टिकट पर चुनाव जीत गए। फिर वर्ष 2015 में महागठबंधन से वर्तमान सांसद जदयू के टिकट से ही चुनाव लड़े और भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव को पराजित कर चुनाव जीत गए। जिसमें राजद को मौका ही नहीं मिला। गिरिधारी यादव के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीतने के बाद यह सीट खाली हुआ था। जहां उपचुनाव में सांसद ने अपने भाई लालधारी यादव को जदयू से टिकट दिलाया। यहीं से एनडीए गठबंधन में बगावत और भीतरघात के कारण जदयू की हार हुई। इस तरह 14 साल बाद चुनाव जीतकर रामदेव सत्ता की राजनीति में वापस आया।

    बेलहर से चौथी बार जीतने वाले पहले विधायक बने रामदेव

    रामदेव यादव ने बेलहर से जीत के साथ कई रिकार्ड अपने नाम कर लिए। वे सर्वाधिक चार बार बेलहर से जीतने वाले पहले विधायक बन गए हैं। रामदेव 1995, 2000 और फरवरी 2005 के चुनाव में लगातार तीन जीत की हैट्रिक पहले लगा चुके थे। नवंबर 2005 के चुनाव में वे जनार्दन मांझी से हार गए। ठीक 14 साल बाद बनवास काट वे अक्टूबर 2019 में जीत कर वापस आ गए। इसके पहले चतुर्भुज मंडल बेलहर से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। वे सोशलिस्ट, संसोपा और जनता पार्टी से जीते थे। चंद्रमौलेश्वरी ङ्क्षसह ललन एक बार निर्दलीय और एक बार कांग्रेस के विधायक रहे। कांग्रेस के ही राघवेंद्र सिंह दो बार लगातार जीते। वे बिहार सरकार में बेलहर के इकलौते बड़े मंत्री भी रहे। एक बार जीतने वालों में कांग्रेस से ही शीतल भगत, शकुंतला देवी, सियाराम राय शामिल हैं। दो बार सांसद रहने के बाद गिरिधारी यादव 2010 और 2015 में जदयू से विधायक बने। जदयू से जनार्दन मांझी एक बार विधायक रहे। वे अभी लगातार दूसरी बार अमरपुर के विधायक हैं।