यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार के भागलपुर में पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, फायरिंग के बाद 3 पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा Bhagalpur News
Bihar News बिहार के भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लकड़ाकोल गांव में कहलगांव पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा विवाद ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, पीरपैंती। Bhagalpur News भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लकड़ाकोल गांव में कहलगांव पुलिस और ग्रामीणों के बीच शुक्रवार की रात्रि मारपीट और जमकर विवाद हो गया । पुलिस के द्वारा फायरिंग भी की गई है। पुलिस-पब्लिक भिड़ंत में कहलगांव पुलिस के तीन जवानों के बुरी तरह जख्मी होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि भागने के क्रम में एक पुलिस वाले का पिस्टल भी गिर गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि किसी ने नही की है। लाकड़ाकोल गांव के भी दो युवकाें के जख्मी होने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि ट्रक खरीद के विवाद में कहलगांव अनुमंडल के तीन पुलिस जवानों ने सिविल ड्रेस में पार्टी बनकर लकड़ाकोल गांव पहुंच देर रात्रि राजेश यादव के घर के दरवाजे के समीप फायरिंग करना शुरू कर दिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर तीनों पुलिसवालों को पकड़ लिया। ग्रामीण पुलिस जवानों को अपराधी समझकर देर तक दौड़ाते रहे। तीनो सिविल ड्रेस में पहचान छुपकार यहां पहुंचे थे। इसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को भी नहीं दी गई थी।
घटना की सूचना पर एसडीपीओ 2 अर्जुन गुप्ता पहुंचे और चोटिल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए कहलगांव अस्पताल भिजवाया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी युवक को पकड़कर कोई ले गया है और पैसे की मांग कर रहा है। इसी सूचना पर पुलिस यहां पहुंची थी। एसडीपीओ ने बताया कि जांच में मामला पैसे के लेनदेन का सामने आया है। दोनों पक्ष एक दूसरे को पिछले कई वर्षों से जानते हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
