Flood In Bihar: 24 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 1900 से ज्यादा गांव जलमग्न, ये रही उफनाती नदियों की रिपोर्ट
Flood In Bihar बिहार में बाढ़ से 24 लाख लोग अब तक प्रभावित हुए हैं। वहीं नदियां अभी पूरे उफान पर हैं। गंगा नदी का वाटर लेवल सभी जगह डेंजर लेवल को क्रास कर चुका है। जिलेवार नदियों के जलस्तर की रिपोर्ट जल संसाधन विभाग ने जारी की।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Flood In Bihar: बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं। नदियां उफान पर हैं, तो इनके बढ़े जलस्तर से लगातार कटान जारी है। बिहार सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 89 प्रखंडों की 620 पंचायतें प्रभावित हैं। 1900 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। भागलपुर, खगड़िया, सुपौल, सहरसा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, अररिया, किशनगंज, बांका, कटिहार, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली और दरभंगा जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। तकरीबन 24 लाख 50 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
नदियों के जलस्तर की रिपोर्ट जल संसाधन विभाग की ओर से जारी की गई है। जिलेवार नदियों के बढ़े जलस्तर की रिपोर्ट निम्नवत् है। गंगा नदी लगभग हर जगह उफान पर है, डेंजर लेवल को क्रास कर चुकी है।
गंगा का जलस्तर
भागलपुर: डेंजल लेवल- 31.09 मीटर, वर्तमान स्थिति-32.46 मीटर
भागलपुर (कहलगांव): डेंजर लेवल- 31.09 मीटर, वर्तमान स्थिति-32.46 मीटर
बक्सर: डेंजर लेवल- 60.32 मीटर, वर्तमान स्थिति- 60.55 मीटर
दीघा, पटना : डेंजर लेवल-50.45 मीटर, वर्तमान स्थिति- 51.72मीटर
मुंगेर: डेंजर लेवल- 39.33 मीटर, वर्तमान स्थिति-40.08 मीटर
हाथीदह, पटना: डेंजर लेवल- 41.76 मीटर, वर्तमान स्थिति-43.50 मीटर
गांधी घाट, पटना: डेंजर लेवल- 48.60 मीटर, वर्तमान स्थिति-50.43 मीटर
बूढ़ी गंडक का जलस्तर
सिकंदरपुर, मुजफ्फरपुर: डेंजर लेवल- 52.33 मीटर, वर्तमान 51.28 मीटर
समस्तीपुर रेलपुल, समस्तीपुर: डेंजर लेवल- 45.73 मीटर, वर्तमान- 44.70 मीटर
रोसड़ा, समस्तीपुर: डेंजर लेवल- 42.63 मीटर, वर्तमान- 42.77 मीटर
खगड़िया: डेंजर लेवल- 36.58 मीटर, वर्तमान- 38.83 मीटर
कमला बलान का जलस्तर
जैननगर वेयरसाइट(डी/एस), मधुबनी: डेंजर लेवल- 67.75 मीटर, वर्तमान स्थिति- 68.40 मीटर
झंझारपुर, रेलपुल मधुबनी: डेंजर लेवल- 50 मीटर, वर्तमान स्थिति- 52.30 मीटर
घाघरा का जलस्तर
दरौली, सिवान: डेंजर लेवल- 60.82 मीटर, वर्तमान स्थिति- 60.89 मीटर
गंगापुर सिसवन, सिवान: डेंजर लेवल- 57.04 मीटर, वर्तमान स्थिति- 57.47 मीटर
खिरोई नदी का जलस्तर
कमतौल, दरभंगा: डेंजर लेवल- 50 मीटर, वर्तमान स्थिति- 50.38 मीटर
एकमैत, दरभंगा: डेंजर लेवल- 46.94 मीटर, वर्तमान स्थिति- 47.13 मीटर
बागमती का जलस्तर
डेंग, सीतमाढ़ी: डेंजर लेवल-71 मीटर, वर्तमान स्थिति- 70.80 मीटर
सोनाखान, सीतामढ़ी: डेंजर लेवल-68.80, वर्तमान स्थिति-69.10 मीटर
मुजफ्फरपुर (कटौंझा): डेंजर लेवल-55 मीटर, वर्तमान स्थिति- 55.80 मीटर
हायाघाट, दरभंगा : डेंजर लेवल-45.72 मीटर, वर्तमान स्थिति 45.59 मीटर
महानंदा नदी का जलस्तर
तैयाबपुर, किशनगंज: डेंजर लेवल-66.00 मीटर, वर्तमान स्थिति- 64.89 मीटर
पूर्णिया: डेंजर लेवल-35.65 मीटर, वर्तमान स्थिति- 35.71 मीटर
पटना में पुनपुन: डेंजर लेवल-50.60 मीटर, वर्तमान स्थिति- 51.88 मीटर
लालबकैया नदी ईस्ट चंपारण में: डेंजर लेवल-71.15 मीटर, वर्तमान स्थिति- 71.60 मीटर
बाढ़ की तैयारी
प्रदेशभर में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 10 टीमों को तैनात किया गया है। वहीं एसडीआरएफ की 9 टीमें प्रभावित इलाकों में अलर्ट मोड पर तैनात हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट लगातार बाढ़ की समीक्षा कर रहा है। इसके साथ-साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में कम्युनिटी किचन का संचालन भी करवाया जा रहा है। 50 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।