विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भागलपुर का बेटा 'प्रणव' फिल्मी दुनिया में मचा रहा धमाल

By Edited By:
Published: Sat, 10 Oct 2015 03:02 AM (IST)

फोटो : 9अजीत004 - प्रणव वत्स ----------------------- अमरेन्द्र कुमार तिवारी, जागरण संवाददाता, भा

News Article Hero Image

फोटो : 9अजीत004 - प्रणव वत्स

-----------------------

अमरेन्द्र कुमार तिवारी, जागरण संवाददाता, भागलपुर : शहर के खरमनचक निवासी युवा फिल्म कलाकार प्रणव वत्स एक्टिंग में मनोनुकूल सफलता नहीं मिलने से गीत-संगीत की दुनिया में धमाल मचा रहे है।

गीतकार प्रणव ने दैनिक जागरण से अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि बीते 11 वर्षो से मुम्बई को अपना कर्म भूमि बना रखा हूं। फिल्मी दुनियां में धमाल मचाने का सपना संजोकर वर्ष 2005 में वहां कदम रखा था। अनुपम खैर जी के स्कूल में एक्टिंग कोर्स पूरा करने के बाद वर्ष 2005-06 में बतौर गुजराती एवं भोजपुरी फिल्मों में नायक का काम किया। पर आशातीत सफलता नहीं मिलने की वजह से स्व. दादाजी जगदीश प्रसाद सिंह से विरासत में मिली लिखने की कला को जीवंत रुप दिया। वर्ष 2012 तक भक्ति गाने लिखे। आधा दर्जन से अधिक एलबम बनाया। मेरा लिखा भक्ति गीत गरु शरण दे अपने चरण.. तथा दर-दर राम को ढूंढा मैंने भजन को काफी लोकप्रियता मिली। यू ट्यूब पर करीब दो करोड़ से अधिक लोगों ने इसे सराहा।

इसके उपरांत वालीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक गणेश आचार्या से हमारी मुलाकात हुई। उनके सान्निध्य ने तो हमारी जिंदगी की दशा एवं दिशा ही बदल दी। उन्होंने फिल्म लेखन का प्रस्ताव दिया। वर्ष 2013 में बतौर गीतकार 'हे ब्रो' फिल्म में अनुबंधित किया। वर्ष 2014 में यह फिल्म रीलिज हुई थी। जिसका तीन गाना- डीजे मेरा गाना बजा दे एवं बिरजू शाम काफी लोक प्रिया हुआ था। अंतिम गाने पर महानायक अमिताभ बच्चन, रीतिक, अक्षय, अजय, रणवीर एवं प्रभु देवा सहित खुद गणेश आचार्य ने डांस किया था। उन्होंने कहा कि दिसंबर में आने वाली फिल्म 'ये इश्क शिरफिरा' में बतौर गीतकार एवं संगीतकार के रुप में आ रहा हूं। सफलता के इस मार्ग पर हमारे संघर्ष का साथी भोजपुर स्टार स्मृति सिन्हा रही। उन्होंने कहा कि गणेश आचार्या को हम अपना गॉड फादर के रुप में मानते हैं।