Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नसरतखानी बहियार घास काटने गई महिला बम धमाके में जख्मी

    By Edited By:
    Updated: Sun, 19 Apr 2015 02:06 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, भागलपुर : नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर टीकर गांव निवासी खुशबू देवी शनिवार की शाम

    जागरण संवाददाता, भागलपुर : नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर टीकर गांव निवासी खुशबू देवी शनिवार की शाम तीन बजे बम धमाका से गंभीर रूप से जख्मी हो गई जब वह नसरतखानी बहियार में घास काट रही थी। खुशबू देवी झाड़ी में लावारिश पड़े स्टील के छोटे डब्बे को जैसे ही खोला कि तेज धमाका हो गया। धमाके में खुशबू देवी के दाहिने हाथ का अधिकांश हिस्से से मांस उड़ गया। खुशबू जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी। उसके साथ गांव से घास काटने आई महिलाएं भागने लगी। उसी राह से गुजर रहे एक ग्रामीण युवक ने खुशबू को साइकिल पर लाद कर स्टेशन लाया। इस बीच खुशबू की मां फूलो देवी समेत गांव के अन्य लोगों ने खुशबू को वहां से जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के आपातकालीन कक्ष लाकर भर्ती कराया। ललमटिया थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह भी घटना की जानकारी पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्हें स्टील के छोटे डब्बे का ढक्कन मिला। वहां खून के धब्बे भी मिले। ललमटिया थानाध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू अस्पताल आकर खुशबू का फर्द बयान लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुशबू ने कहा कि डब्बा खोलते ही तेज धमाका हुआ

    खुशबू ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि वह अपने राघोपुर गांव से अन्य चार-पांच महिलाओं के साथ घास काटने ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी बहियार आई थी। नसरतखानी बहियार जवाहर टाकिज के पीछे है। घास काटने के क्रम में झाड़ी में पड़ा स्टील का एक छोटा डब्बा पड़ा मिला। उसे देख वह खोलने लगी। जैसे ही ढक्कन खुला तभी तेज धमाका हुआ। उसका दाहिने हाथ में काफी जख्म आए हैं। उसके चेहरे पर भी बम के छींटे लगे हैं। खुशबू की शादी चार साल पूर्व सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मासूमगंज निवासी रूदल यादव से हुई थी। वह होली में अपने मायके आई थी। तभी से मां के पास रह रही थी।

    इलाके में जो अफवाह फैली

    बम धमाके के तुरंत बाद नसरतखानी इलाके में यह अफवाह तेजी से फैली कि किसी बदमाश ने महिला पर बम से हमला कर दिया है। लेकिन बात सही नहीं निकली। धमाके के दौरान मोस्ट वांटेड सत्तन यादव के वहां होने की अफवाह भी तेजी से फैली थी। सत्तन राघोपुर टीकर का ही रहने वाला है। इसलिए ऐसी अफवाह फैली। अफरातफरी में लोग इधर-उधर भागने लगे थे। लेकिन ललमटिया पुलिस वहां पहुंच तुरंत स्थिति साफ कर दी। मामला लावारिश बम का ही निकला।