Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय: दुष्‍कर्म पीड़‍ित शिष्‍या के परिवार से मिलने पहुंचे विजय सिन्‍हा, घर पर लटका मिला ताला; कही यह बात

    By Ajit Kumar Jha (Teghra)Edited By: Prateek Jain
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 08:36 PM (IST)

    बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने शनिवार को पकठौल पंचायत में पीड़ित परिवार से घर पर मिलने पहुंचे। हालांकि पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं हो पाई घर में ताला लगा हुआ था। वहीं जहां पर यह घटना हुई उस परिवार के लोग भी घर में मौजूद नहीं थे। बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा यह घटना समाज को कलंकित कर देने वाला घटना है।

    Hero Image
    स्थानीय परिसदन में प्रेस को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा

    संवाद सहयोगी, तेघड़ा (बेगूसराय): बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने शनिवार को पकठौल पंचायत में पीड़ित परिवार से घर पर मिलने पहुंचे। हालांकि, पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं हो पाई घर में ताला लगा हुआ था। वहीं, जहां पर यह घटना हुई उस परिवार के लोग भी घर में मौजूद नहीं थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा यह घटना समाज को कलंकित कर देने वाला घटना है। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील राम, भरत चौरासिया, उपेन्द्र मेहता, मनोहर कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे

    घटना को लेकर पुलिस और पब्लिक की बैठक हुई

    तेघड़ा डीएसपी डा रविंद्र मोहन प्रसाद और थाना अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पकठौल पंचायत के युवक संघ पुस्तकालय के प्रांगण में पुलिस और पंचायत के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के साथ बैठक की गई।

    इसमें डीएसपी ने ग्रामीणों से अपील की इस घटना में शामिल तीन नामजद अभियुक्तों को आप लोग अपने से सभी अभियुक्तों को लेकर थाने को सुपुर्द करें।

    आप लोग हमें कानून का पालन करने में मदद करें। हम भी आपके साथ रहेंगे।नामजद अभियुक्त कानून को अपने हाथ में लेकर गैर कानूनी कार्य किया है।

    ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा एक कमेटी बनाकर नामजद अभियुक्तों के स्वजन से मिलकर सभी लोगों को हाजिर करने की अपील की। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की बात मानकर रविवार के दिन के 9:00 बजे तक का प्रशासन से समय लिया है।

    गरीबी का फायदा उठा रहा था गवैया

    ग्रामीणों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नामजद अभियुक्त किशुनदेव चौरसिया का किशोरी से अवैध संबंध कई महीनों से है। इसकी जानकारी गांव वालों को थी। गांव वालों के द्वारा कई बार सख्त हिदायत भी दी गई थी, लेकिन आरोपी गायक ने समाज के लोगों की बात को संज्ञान में नहीं लेकर अपने घृणित कार्य को जारी रखा।

    बताया जा रहा है पीड़ित लड़की बहुत ही गरीब परिवार से है। इसके परिवार का पालन पोषण किशुनदेव चौरसिया के द्वारा ही किया जाता था और इनके यहां विगत दो साल से लड़की गाना सीखने आती थी। इसी दौरान लड़की की गरीबी का फायदा उठाकर इस घिनौने काम को रामकिशन चौरसिया के द्वारा अंजाम दिया गया

    किशोरी को किशुनदेव की पत्नी ने फोन कर बुलाया था 

    ग्रामीणों ने बताया जिस दिन यह घटना हुआ उस दिन किशुनदेव चौरसिया की पत्नी ने पीड़ित लड़की की मां को फोन करके खुद की तबीयत खराब होने की बात कही और अपनी बेटी को मेरे पास रात में भेज दें। उसकी बात मान कर पीड़ित लड़की की मां अपनी बेटी को भेज दिया। ग्रामीणों के मानें तो किशुनदेव चौरसिया को सबक सिखाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना में किशुनदेव चौरसिया की पत्नी की भी संलिप्तता है।

    प्रसिद्ध कीर्तन मंडली चलाते थे किशुनदेव के पिता

    किशुनदेव चौरसिया के गुरु उनके अपने पिता स्व. राम खेलावन चौरसिया थे। वह भी अपने जमाने में क्षेत्र के प्रसिद्ध कीर्तन मंडली चलाते थे और उनकी प्रसिद्धि भी दूर-दूर तक थी। अपने पिता से इन्होंने वाद्य यंत्र बजाने और गाने का सीखा। किशुनदेव चौरसिया की पुत्री भी भजन-कीर्तन गाती थी।

    शादी होने के बाद वह अपने ससुराल चली गई। किशुनदेव चौरसिया की पत्नी भी पति से प्रेरित होकर विगत 10 वर्षों से भजन-कीर्तन गाती थी। इनका पुत्र भी अपने क्षेत्र का प्रसिद्ध तबला वादक है। अपने क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक गायक किशुन देव चौरसिया को 26 जनवरी 2023 को जिला अधिकारी बेगूसराय के द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

    लोजपा रामविलास पार्टी की जिला टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची

    पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेश से एक प्रतिनिधिमंडल बेगूसराय जिला के पकठौल पहुंचे।

    उन्होंने घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की और दोषी अभियुक्त के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को फांसी की सजा दी जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में कोई भी अनुसूचित जाति सुरक्षित नहीं है मुख्यमंत्री का अनुसूचित जाति प्रेम एक छलावा है।

    सरकार हर मोर्चे पर फेल है। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदर्शन सिंह, जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, युवा जिला अध्यक्ष संजय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।