Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्ञान-विज्ञान का अथाह भंडार है वेद : मिस अंजलि

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 08 Sep 2018 06:05 PM (IST)

    बेगूसराय। वेद मतलब मानव की हर समस्या का समाधान। वेदों में ब्रह्मा (ईश्वर), देवता, ब्रह्मामांड, ज्यो

    ज्ञान-विज्ञान का अथाह भंडार है वेद : मिस अंजलि

    बेगूसराय। वेद मतलब मानव की हर समस्या का समाधान। वेदों में ब्रह्मा (ईश्वर), देवता, ब्रह्मामांड, ज्योतिष, गणित, रसायन, औषधि, प्रकृति, खगोल, भूगोल, धार्मिक नियम, इतिहास, रीति-रिवाज आदि लगभग सभी विषयों से संबंधित ज्ञान भरा पड़ा है। उक्त बातें बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित करती हुई डीएवी बेगूसराय जोन की एआरडी सह ¨प्रसिपल मिस अंजलि ने कहीं। कहा कि वेद दुनिया का प्रथम धर्मग्रंथ है। इसी के आधार पर दुनिया के अन्य मजहबों की उत्पत्ति हुई जिन्होंने वेदों के ज्ञान को अपने-अपने तरीके से अलग-अलग भाषाओं में प्रचारित किया। सामान्य भाषा में वेद का अर्थ ज्ञान होता है। वेद पुरातन ज्ञान विज्ञान का अथाह भंडार है। कार्यक्रम के संयोजक व विद्यालय के संस्कृत व्याख्याता विरेंद्र कुमार ¨सह ने बताया कि आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा बिहार के निर्देशानुसार आठ दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन किया गया था। इसके अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को जीवन में वेदों की उपयोगिता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें एक सौ से अधिक विद्वानों ने भाग लिया। 28 अगस्त को प्रशासनिक भवन में वैदिक रीति से सामूहिक हवन, 29 को हिन्दी माध्यम में सामूहिक हवन, वहीं अंग्रेजी ¨वग में वर्ग छह और सप्तम के छात्र-छात्राओं के बीच वैदिक संदेशों पर आधारित सूक्ति लेखन, तीस की सुबह वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वेद विषय पर छात्रा अंजलि ने सारगर्भित भाषण दिया। 31 को संस्कृत शिक्षिका द्वारा वेद और मानव जीवन विषय पर व्याख्यान दिया गया जबकि संध्या में छह बजे से कॉपरेटिव कॉम्पलेक्स में आडंबर निराकरण, स्वच्छता, योग, हवन आदि के प्रचार-प्रसार के लिए बच्चों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। एक सितम्बर को दोनों ¨वग के करीब एक हजार विद्यार्थियों ने वैदिक संदेशों को प्रदर्शित कर वैदिक नारे लगाते हुए रिफाइनरी टाउनशिप में प्रभात फेरी निकाली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner