SEX RACKET : चाचा ने ही कर दिया जिस्म का सौदा, किसी तरह भागकर बचाई जान
पिता की मौत के बाद उस लड़की को चाचा ने ही शादी के बहाने सेक्स रैकेट में धकेल दिया। किसी तरह वहां से छूटकर आने पर उसने इसका खुलासा किया। मोतिहारी से लाकर बलिया के एक चकलाघर में चाचा द्वारा बेची गई लड़की गुरुवार की रात्रि वहां से भाग निकली।
बेगूसराय। पिता की मौत के बाद उस लड़की को चाचा ने ही शादी के बहाने सेक्स रैकेट में धकेल दिया। किसी तरह वहां से छूटकर आने पर उसने इसका खुलासा किया है।
मोतिहारी से लाकर बलिया के एक चकलाघर में अपने ही चाचा द्वारा बेची गई लड़की गुरुवार की रात्रि वहां से भाग निकली। वह किसी तरह बखरी पहुंची, जहां उसे सामाजिक कार्यकर्ता शंकर जनवादी के शरण दी। शंकर ने शुक्रवार की सुबह लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया।
लड़की ने बताया कि वह मोतिहारी की रहनेवाली है। उसके पिता का निधन बहुत पहले हो चुका है। मां मानसिक रूप से अक्षम है। उसके तीन भाई और दो बहने हैं। बड़ा भाई मुंबई में काम करता है, जबकि छोटे भाई-बहन पढ़ाई कर रहे हैं।
उसने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले एक विक्षिप्त लड़के से कर दी गई थी। उसका एक पुत्र भी है। वह मायके आई थी कि एक महीने पहले उसके चाचा ने किसी रिश्तेदार से मिलाने के बहाने बलिया ला कर बेच दिया। बलिया स्टेशन के सामने शंकर खलीफा के पुत्र राहुल को सौंपकर चाचा वापस चले गए।
एक महीने से हो रहा था अत्याचार
लड़की ने बताया कि बलिया में वह करीब एक माह से शंकर खलीफा के घर कैद थी। राहुल और उसके परिजनों ने उसका मोबाइल छीन लिया था। राहुल रोज उसके साथ दुष्कर्म करता था तथा जिस्मफरोशी का धंधा करने के लिए बाध्य करता था। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी तथा खाना बंद कर दिया जाता था। लड़की ने बताया कि शंकर के घर में एक और लड़की भी कैद है।
छत से कूदकर भाग निकली
लड़की ने बताया कि गुरुवार की रात वह छत से कूदकर वह भाग निकली। टेम्पो पकड़कर वह एक पुल पर पहुंची, फिर वहां से बखरी आई। उसने अपने चाचा तथा शंकर खलीफा व राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।