बेगूसराय-खगड़िया पथ एनएच 31 एवं 333 बी का मिलन प्वाइंट बना जानलेवा, जीरोमाइल पर गोलंबर बनाने से समस्या का हो सकता है हल
बेगूसराय जिला अंतर्गत साहेबपुर कमाल प्रखंड के अंतिम छोर पर बेगूसराय-खगड़िया पथ एनएच 31 को श्रीकृष्ण सेतु के संपर्क पथ एनएच 333 बी के उत्तरी छोर से जोड़ने वाली जीरोमाइल एक अंधा मोड़ बन गया है। स्थानीय विधायक सतानंद संबुद्ध ने नेशनल हाइवे आथरिटी आफ इंडिया को पत्र भेजकर उक्त स्थल पर अविलंब गोलंबर निर्माण करवाने की मांग की है।

विनोद कुमार मिश्र, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)। बेगूसराय जिला अंतर्गत साहेबपुर कमाल प्रखंड के अंतिम छोर पर बेगूसराय-खगड़िया पथ एनएच 31 को श्रीकृष्ण सेतु के संपर्क पथ एनएच 333 बी के उत्तरी छोर से जोड़ने वाली जीरोमाइल एक अंधा मोड़ बन गया है। यहा अक्सर मुंगेर की ओर से आने वाले यात्री वाहन एवं खगड़िया की ओर से आने वाले वाहन में टक्कर हो रही है।
यहां हुई घटना में कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जन भर से अधिक घायल हो चुके हैं। स्थानीय विधायक सतानंद संबुद्ध ने नेशनल हाइवे आथरिटी आफ इंडिया को पत्र भेजकर उक्त स्थल पर अविलंब गोलंबर निर्माण करवाने की मांग की है।
अंधा मोड़ बना जीरोमाइल हीराटोल
2022 में प्रारंभ श्रीकृष्ण सेतु के संपर्क पथ के उद्घाटन उपरांत दक्षिणी बिहार, बंगाल, सीमांचल कोशी क्षेत्र, असम, उत्तरी बिहार को एक सूत्र में जुड़ गया। परंतु हीराटोल के पास बना जीरोमाइल अंधा मोड़ साबित हो रहा है। चूंकि यहां मुंगेर की ओर से आने वाले वाहन को खगड़िया से बेगूसराय की ओर अथवा मुंगेर श्रीकृष्ण सेतु पर जाने वाले वाहन देख नहीं पाते हैं। यह मोड़ बेहद व्यस्त है। सावधानी से नहीं गुजरने वाले पैदल यात्री भी यहां दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
यात्रियों के अनुसार पूर्व से ही एनएच 31 आसाम रोड काफी व्यस्त है। हजारों वाहन प्रतिदिन इस पथ से गुजरते हैं। इस पथ को फोरलेन में तब्दील कर देने से भारी वाहन भी अब तेज गति से गुजरती है। इस पथ से एनएच 333 बी के जुड़ जाने से सैकड़ों वाहन श्रीकृष्ण सेतु से प्रतिदिन खगड़िया एवं बेगूसराय की ओर जाने के लिए एवं बेगूसराय और खगड़िया की ओर से मुंगेर की ओर जाने वाले वाहनों का तांता लगा रहता है।
इन वाहनों को जीरोमाइल हीरोटोल के पास खतरनाक मोड़ से गुजरना पड़ता है। इतना ही नहीं, पूर्व के एनएच 31 से रघुनाथपुर गांव के पूर्वी भाग से गुजरने वाले मल्हीपुर गंगा घाट तक बने पीडब्लूडी पथ से भी सैकड़ों यात्री वाहन खगड़िया, बेगूसराय एवं मुंगेर की ओर से वर्तमान में बने 333 बी के कुछ अंश को छूते हुए गुजरता है।
अब तक हुइ दुर्घटनाएं
17 जून 2025 को दोपहर गंगा घाट मल्हीपुर से गंगा स्नान के मानसी जाने के लिए यात्री लदी टेंपो पथ बदलने के दौरान गलत रास्ते से गुजरने के चलते कार से टकरा गई। इसमे एक सैनिक एवं उनकी वृद्ध मां की मौत हो गई एवं लगभग आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सिलसिला नया नहीं है। इससे पूर्व भी 2022 में एक गार्ड की मौत वाहन की चपेट में आने से हो गई।
उक्त कांड में घंटों पथ को जाम किया गया। 23 लोगों पर प्राथमिकी हुई। 2023 में ही ट्रक एवं पिकअप वाहन में टक्कर हुई। इसमें चाचा और भतीजे की मौत हो गई। इसी वर्ष बाइक एवं चार पहिया वाहन में टक्कर हुई।इसमें सोनवर्षा के एक युवक की मौत हो गई। मुंगेर से आ रहे रघुनाथपुर निवासी कामगार की मौत हो गई।
क्या हुआ प्रयास
लगातार हो रही घटना को देखते हुए स्थानीय विधायक ललन यादव ने नेशनल हाइवे आथरिटी आफ इंडिया पीआइयू बेगूसराय के निदेशक को पत्र भेज अविलंब गोलंबर निर्माण करवाने की मांग की है। साथ ही क्रासिंग स्थल को और दुरुस्त करने की मांग की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।