विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेगूसराय में सिमरिया घाट को पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

By JagranEdited By:
Published: Wed, 07 Jul 2021 11:48 PM (IST)

बेगूसराय। सिमरिया घाट का व्यापक सांस्कृतिक महत्व है। इस घाट की इसी महत्ता के मद्देनजर जिला प्रशासन इसे पर्यटकीय ²ष्टिकोण ...और पढ़ें

बेगूसराय में सिमरिया घाट को पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित
बेगूसराय में सिमरिया घाट को पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

बेगूसराय। सिमरिया घाट का व्यापक सांस्कृतिक महत्व है। इस घाट की इसी महत्ता के मद्देनजर जिला प्रशासन इसे पर्यटकीय ²ष्टिकोण से विकसित करने की कार्ययोजना पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उक्त बातें बुधवार को सिमरिया घाट को पर्यटन के ²ष्टिकोण से विकसित करने से संबंधित बैठक में डीएम अरविद कुमार वर्मा ने कहीं। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सिमरिया घाट के विकास के लिए गठित जिला स्तरीय सिमरिया धाम विकास समिति द्वारा वहां निर्माण किए जा सकने वाले स्थायी व अस्थायी संरचनाओं के संबंध में प्राप्त फीड बैक के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी दी कि समिति द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर घाट परिसर में सीएसआर निधि के जरिए भव्य प्रवेश द्वार, एनएच-31 से घाट तक पीसीसी सड़क का निर्माण, धर्मशाला, शौचालय, हाईमास्ट लाइट लगाने आदि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीडीसी ने घाट परिसर में निर्माण कार्य से संबंधित प्रांक्कलन के संबंध में मौजूद सदस्यों को जानकारी दी।

बैठक में डीएम ने सदर एसडीओ व बरौनी सीओ को घाट परिसर में उक्त संरचनाओं के निर्माण के लिए स्थल चयन का निर्देश दिया। वहीं विधान पार्षद सर्वेश कुमार के सुझाव पर घाट परिसर में 5-7 चापाकल के अधिष्ठापन एवं दो अस्थायी शवदाह शेड के निर्माण को ले नगर परिषद बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।

डीएम ने जानकारी दी कि बैठक में शामिल संत-महात्माओं द्वारा सिमरिया घाट में जानकी पौड़ी के निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। जिसमें सीढ़ी सहित अन्य स्थायी संरचनाओं के निर्माण शामिल हैं। बैठक में जानकी पौड़ी के लिए आवश्यक अधिसरंचनाओं के निर्माण के लिए विशेषज्ञ संस्थाओं की भूमिका के मद्देनजर डीपीआर तैयार करने के लिए एजेंसी के संबंध में विमर्श किया गया। इसके अलावा सिमरिया घाट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के सुझाव को ले इस क्षेत्र में पेट्रोलिग बढ़ाने का आश्वासन डीएम ने दिया। विधान पार्षद सर्वेश कुमार द्वारा सिमरिया घाट पर स्थायी थाना की स्थापना के अनुरोध पर डीएम ने अनुशंसा पत्र भेजने का सुझाव दिया। बैठक में विधान पार्षद सर्वेश कुमार, डीडीसी सुशांत कुमार, सदर एसडीओ संजीव कुमार चौधरी, डीसीएलआर सच्चिदानंद सुमन, विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी प्रीति कुमारी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।