विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के मेजर Nitish Kumar ने UPSC में लहराया परचम, सिविल सेवा परीक्षा में मिली 305वीं रैंक

Published: Fri, 06 Mar 2026 07:23 PM (IST)

मेजर नीतीश कुमार ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 305वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर बेगूसराय का नाम रोशन ...और पढ़ें

बिहार के मेजर Nitish Kumar ने UPSC में लहराया परचम

बिहार के मेजर Nitish Kumar ने UPSC में लहराया परचम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, शाम्हो (बेगूसराय)। बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना अंतर्गत बिजुलिया पश्चिम टोला निवासी शिवाकांत सिंह और माता शिक्षिका किरण सिंह के पुत्र नीतीश कुमार ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता (UPSC CSE Result 2025) हासिल की है। नीतीश ने आल इंडिया 305वां रैंक प्राप्त किया।

नीतीश के दादा नारायण शर्मा अपने समय में शाम्हो के प्रसिद्ध नेता थे और बिजुलिया पैक्स के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल काफी सफल माना जाता है। पिता शिवाकांत सिंह कोल माइनिंग विभाग में मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं।

नीतीश ने गांव के मध्य विद्यालय बिजुलिया से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई की। इसके बाद 2007 में मध्य प्रदेश से मैट्रिक और 2009 में महाराष्ट्र से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इंटर के तुरंत बाद मेडिकल की तैयारी के लिए पटना गए, लेकिन एनडीए परीक्षा पास होने के कारण मेडिकल की तैयारी छोड़ दी।

वर्ष 2010 से भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे हैं और वर्तमान में मेजर के पद पर तैनात हैं। आर्मी को अपना प्रेरणास्रोत मानने वाले नीतीश ने नौकरी की व्यस्तता के बीच खुद से तैयारी की। एंथ्रोपोलाजी विषय चुनकर उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलता पाई।

इससे पहले दो बार यूपीएससी परीक्षा दी, इसमें एक बार इंटरव्यू तक पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार, नीतीश बचपन से ही अलग और प्रतिभाशाली दिखते थे। स्कूल में हमेशा प्रथम आते थे और खेलों में भी खास रुचि रखते थे, इससे गांव वाले उन्हें खिलड़िया के नाम से ही जानते हैं।

नीतीश की इस उपलब्धि से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। इंटरनेट मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला जारी है। बेगूसराय के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ कुमार नीतीश के चचेरे भाई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि घर में शुरू से ही पढ़ाई का माहौल रहा है।

गांव के मुखिया कन्हैया कुमार टन्नू, अमोल कुमार, जिला पार्षद अमित कुमार, पंचायत समिति सदस्य रवीश भारद्वाज सहित दर्जनों ग्रामीणों ने नीतीश की सफलता पर बधाई दी है और कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर की डॉ. दीपाली महतो ने UPSC में हासिल की 36वीं रैंक, डेंटिस्ट्री के बाद चुनीं सिविल सेवा

यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण की अपूर्वा वर्मा बनीं आईएएस, UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर किया नाम रोशन