विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर की डॉ. दीपाली महतो ने UPSC में हासिल की 36वीं रैंक, डेंटिस्ट्री के बाद चुनीं सिविल सेवा

By Shambhu Nath Chaudhary Edited By: Ajit kumar
Published: Fri, 06 Mar 2026 06:51 PM (IST)

Dipali Mahto UPSC Rank: पिछले वर्ष 105वीं रैंक प्राप्त करने के बाद यह उनकी दूसरी सफलता है। दंत चिकित्सक होने ...और पढ़ें

डॉ. दीपाली महतो को मिठाई खिलाते उनके स्वजन। फोटो: जागरण

डॉ. दीपाली महतो को मिठाई खिलाते उनके स्वजन। फोटो: जागरण

HighLights

  1. डॉ. दीपाली महतो ने यूपीएससी में 36वीं रैंक हासिल की।

  2. पिछले वर्ष 105वीं रैंक के बाद यह दूसरी सफलता है।

  3. दंत चिकित्सक होने के बावजूद सिविल सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

संवाद सहयोगी, रोसड़ा (समस्तीपुर)। UPSC Result 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में समस्तीपुर की बेटी डॉ. दीपाली महतो ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।

शुक्रवार को घोषित परिणाम में उन्होंने 36वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से रोसड़ा शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

डॉ. दीपाली महतो रोसड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 स्थित कटहरबन्नी मोहल्ला की निवासी हैं। वह स्वर्गीय वीरेन्द्र महतो की पौत्री और संजय महतो व सुलेखा महतो की पुत्री हैं।

उनके पिता संजय महतो प्रशासनिक और पुलिस सेवा में कार्य करने के बाद राजस्व सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। परिवार में शिक्षा और समाज सेवा का माहौल शुरू से रहा, जिसका सकारात्मक असर दीपाली की सफलता में भी देखने को मिला।

पिछले वर्ष भी मिली थी सफलता

डॉ. दीपाली महतो ने यूपीएससी परीक्षा में लगातार दूसरी बार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पिछले वर्ष उन्होंने 105वीं रैंक हासिल की थी और वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं। इस बार उन्होंने अपनी रैंक में बड़ा सुधार करते हुए 36वां स्थान प्राप्त किया है।

दृढ़ संकल्प का मिला फल

दीपाली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा मुंबई से प्राप्त की। उन्होंने दंत चिकित्सा (डेंटिस्ट्री) की पढ़ाई पूरी की और दंत चिकित्सक के रूप में कार्य भी किया। चिकित्सा क्षेत्र में काम करते हुए भी उन्होंने सिविल सेवा में जाने के अपने लक्ष्य को बनाए रखा।

लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि से रोसड़ा और समस्तीपुर के लोगों में खासा उत्साह है और लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं।