Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स: पुरुष फुटबॉल के फाइनल में पहुंची ओडिशा की टीम, मिजोरम को 5-1 से हराया

    Updated: Mon, 12 May 2025 03:54 PM (IST)

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के पुरुष फुटबॉल सेमीफाइनल में ओडिशा ने मिजोरम को 5-1 से हराया। तेघड़ा के यमुना भगत स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ओडिशा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाई। ओडिशा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैच की शुरुआत एसडीएम तेघड़ा राकेश कुमार एवं बीडीओ राकेश कुमार के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हुई।

    Hero Image
    मिजोरम को पराजित करने के बाद ओडिशा की टीम। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, तेघड़ा (बेगूसराय)। खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 के तहत तेघड़ा के यमुना भगत स्टेडियम में पुरुष वर्ग में फुटबाल का पहला सेमीफाइनल सोमवार की सुबह सात बजे से ओडिशा एवं मिजोरम के बीच खेला गया।

    इसमें ओडिशा की टीम 5-1 से मिजोरम को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। ओडिशा की टीम पीली कलर की जर्सी में, जबकि मिजोरम के खिलाड़ी ब्लू कलर की जर्सी में खेल रहे थे।

    मैच की शुरुआत एसडीएम तेघड़ा राकेश कुमार एवं बीडीओ राकेश कुमार के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हुई।

    मिजोरम ने पहले बनाई बढ़त

    खेल शुरू होते ही मिजोरम के 10 नंबर की जर्सी में हेनरी लालहनेहजोवा ने 16वें मिनट में पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

    एक गोल खाते ही ओडिशा के खिलाड़ी आक्रामक होकर खेलना शुरू किया। ओडिशा टीम के सात नंबर की जर्सी में रोनिक मांझी ने 28वें मिनट में गोल कर टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

    इसके बाद पुनः ओडिशा के ही खिलाड़ी 15 नंबर की जर्सी में अविनाश किशन ने 34वें मिनट में दूसरा गोल कर दिया। फिर ओडिशा के नौ नंबर के खिलाड़ी शंख शेखर हेंब्रम ने 44वें मिनट में गोल किया। पहले हाफ में ओडिशा की टीम 3-1 से आगे थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा ने किया पलटवार

    दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही मिजोरम के खिलाड़ी भी आक्रामक होकर खेलना शुरू किया, लेकिन एक भी गोल करने में सफल नहीं हो सके। खेल भी अब अंतिम चरण में था।

    इसी दौरान ओडिशा के छह नंबर की जर्सी में वेकेटश्वर ओरम ने 60वें मिनट और 83वें मिनट में दो गोल कर ओडिशा की जीत की नींव रख दी।

    ओडिशा की टीम 5-1 से सेमीफाइनल में विजयी हुई। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद संत पाल पब्लिक स्कूल तेघड़ा सहित अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar News: ई-स्पोर्ट्स ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में किया ऐतिहासिक डेब्यू, बिहार बना चैम्पियन

    Khelo India Youth Games: सेपकटाकरा में बिहार के बेटे ओवलआल चैंपियन, बेटियां दूसरे नंबर पर