Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधी आबादी को मिला सम्मान

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 08 Mar 2021 08:33 PM (IST)

    बेगूसराय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसक ...और पढ़ें

    Hero Image
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधी आबादी को मिला सम्मान

    बेगूसराय : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके माध्यम से महिलाओं को उनके हक एवं अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। बलिया में जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव हशमत नौशावा उर्फ अस्मत खातून ने घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक किया एवं सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साहेबपुर कमाल : एक उन्नत समाज की कल्पना साकार तब होगी जब समाज में महिलाओं को सम्मान एवं समानता का अधिकार मिलेगा। उक्त बातें सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचवीर में आयोजित महिला समाज की गोष्ठी को संबोधित करते हुए महिला समाज की जिला सचिव सह पंचवीर पंचायत की मुखिया ललिता कुमारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया में महिलाएं अपने हक, अधिकार और समानता की मांग को लेकर संकल्पित और संगठित हैं। महिलाओं को समान अवसर और बराबरी दिए बगैर हम बेहतर समाज नहीं बना सकते। संगोष्ठी से पूर्व विभिन्न स्लोगन एवं नारों के साथ रैली निकाली गई। संगोष्ठी में कंचन देवी, कमलो देवी, सविता देवी, मीना देवी, अरुणा देवी, मीरा देवी, उर्मिला देवी, रेखा देवी, हीरा देवी आदि शामिल हुईं। गढ़पुरा : सोमवार को गायत्री मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारत की सभ्यता संस्कृति के बारे में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सुशील कुमार सिघानिया ने कहा कि नारी की पूजा भारत के अलावा दुनिया के किसी भी देश में नहीं होती है। नारी को मां दुर्गा, काली, सरस्वती, लक्ष्मी आदि देवियों के रूप में पूजी जाती हैं। मौके पर बिदु कुमारी, सविता देवी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, भोला देवी, ललिता देवी, पूनम देवी, नीलम देवी, शोभा देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

    गढ़हरा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभेदानंद आश्रम आर्य समाज मंदिर, बारो परिसर में आर्य समाज और नारी सशक्तिकरण विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे एवं महिलाएं शामिल हुईं। संतोष आर्य ने कहा कि यत्र नार्यंस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता:, अर्थात जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का निवास होता है। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ने नारी को पुरुष के बराबर का दर्जा दिलाने के संघर्ष कर उनके के लिए शिक्षा के द्वार खोल दिए। आचार्य अरुण प्रकाश आर्य ने कहा कि आर्य समाज ने विधवाओं को पुनर्विवाह का अधिकार प्रदान कर नारी सशक्तिकरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर आचार्य अरुण प्रकाश आर्य, आचार्य भूपेंद्र आर्य, कैलाश आर्य, राजेंद्र आर्य, संतोष आर्य आदि मौजूद थे।

    बेगूसराय : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुडी दीदियों ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर गांव तथा पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया. सम्मान स्वरूप उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया. जीविका बेगूसराय के द्वारा विभिन्न प्रखंडों में गठित संकुल स्तरीय संघों में मुख्य कार्यक्रम का आयोजित गए। कार्यक्रम में जीविका से जुडी दीदियों ने स्वावलंबन तथा महिला सशक्तीकरण की गाथा सुनाई। इस अवसर पर विभिन्न संकुल संघों में रंगोली, क्विज, खेल कूद तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. वहीं महिला दिवस के मौके पर प्रधान डाकघर के प्रांगण में उत्कृष्ट कार्य करेन वाली 15 महिला अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया. डाक अधीक्षक अरविद कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर सेल टैक्स की प्रीति कुमारी ने महिलाओं को सम्मानित किया। मौके पर अभिकर्ता किरण देवी, काजल कुमारी, पूनम देवी, सोनम कुमारी, कंचन कुमारी, पुष्पा कुमारी, बच्ची देवी, संगीता देवी, सीता देवी आदि मौजूद थीं।

    मंझौल : अनुमंडल मुख्यालय मंझौल में सोमवार को आरसीएस कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चुनौती को चुनो विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं आज देश और दुनिया के शीर्ष पदों की जिम्मेदारी निभा रही हैं। लैंगिक विभेद सिर्फ प्राकृतिक है। सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक सभी क्षेत्रों में महिलाएं अपनी योग्यता और क्षमता को लगातार साबित कर रही हैं। मौके पर डॉ. ऋषिकेश कुमार, पूर्णिमा, सविता कुमारी, प्रदोष कुमार, महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे। खोदावंदपुर : खोदावंदपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई सानी नहीं है। पंचायत चुनाव, सरकारी नौकरियों में आरक्षण, स्नातक उत्तीर्ण करने पर 50 हजार का वजीफा, महिला कौशल का विकास, जीविका समूहों का गठन सहित राज्य सरकार की अनेक ऐसी योजनाएं हैं जिससे बेटियां सशक्त और आत्मनिर्भर बनी है। कार्यक्रम जदयू महिला मोर्चा द्वारा खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित किया गया था। जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि सरकार का बालिका कल्याण योजना एवं केंद्र सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम को पूर्व मेयर सह दल के प्रवक्ता संजय सिंह, जदयू महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष क्रांति कुमारी, पंकज सिंह, पूर्व प्रमुख अवंतिका कुमारी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता क्रांति कुमारी ने की। धन्यवाद ज्ञापन महिला प्रखंड अध्यक्ष रीना कुमारी ने किया।

    बलिया : बलिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव हशमत नौशावा उर्फ अस्मत खातून बड़ी बलिया उत्तरी, पोखरिया सहित कई पंचायतों में घर-घर जाकर महिलाओं को उनके हक एवं अधिकार के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई सरकारी योजनाएं एवं महिला सशक्तीकरण की जानकारी दी। उन्होंने पोशाक योजना, बालिका साइकिल योजना, कन्या विवाह योजना से महिलाओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत एवं सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत का आरक्षण देना ऐतिहासिक निर्णय रहा।