विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GOOD NEWS: बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा गैस कनेक्शन, मार्केट में आया 10KG वाला सिलेंडर

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:22 PM (IST)

इंडियन ऑयल ने 10 किलो क्षमता वाला 'एक्स्ट्रालाइट नाउ' LPG सिलेंडर पेश किया है, जिससे बिना एड्रेस प्रूफ के गैस कनेक्शन मिलेगा।  

एक्सट्रालाइट नाउ लॉन्च करते इंडियनऑयल के चेयरमैन ए. एस. साहनी। फोटो इंडियनऑयल (25-Jul-2026)

एक्सट्रालाइट नाउ लॉन्च करते इंडियनऑयल के चेयरमैन ए. एस. साहनी। फोटो इंडियनऑयल (25-Jul-2026)

HighLights

  1. इंडियन ऑयल ने 10 किलो का 'एक्स्ट्रालाइट नाउ' सिलेंडर पेश किया।

  2. बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा नया गैस कनेक्शन, छात्रों को लाभ।

  3. किसी भी अधिकृत वितरक से गैस रिफिल कराने की सुविधा उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। रसोई गैस की उपलब्धता और नए कनेक्शन को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी कम करने के उद्देश्य से इंडियन ऑयल ने 10 किलो क्षमता वाला नया एलपीजी सिलेंडर ‘एक्स्ट्रालाइट नाउ’ पेश किया है।

इस सिलेंडर के साथ नया गैस कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को 4951 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, दोबारा गैस भरवाने के लिए 1765 रुपये देने होंगे। इसकी जानकारी बेगूसराय में पदस्थापित इंडियन आयल के डिविजनल हेड सर्वज्ञा श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि यह विकल्प खासकर उन लोगों के लिए सुविधाजनक होगा, जिन्हें तत्काल गैस कनेक्शन की जरूरत है और जो सामान्य प्रक्रिया या निर्धारित बुकिंग अवधि के इंतजार से बचना चाहते हैं।

इस कनेक्शन के लिए पते के प्रमाण की अनिवार्यता नहीं बताई गई है। साथ ही, गैस रिफिल के लिए 45 दिनों की बाध्यता से भी राहत मिलेगी।

छोटे परिवारों को मिलेगी सुविधा 

यह सुविधा किरायेदारों या नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले छोटे परिवारों के लिए उपयोगी होगी। इसके अलावा पढ़ाई के लिए शहरों में रहने वाले छात्रों को काफी मदद मिलेगी

इसकी खासियत यह है कि उपभोक्ता किसी भी अधिकृत इंडेन वितरक या अन्य सार्वजनिक तेल कंपनी की एजेंसी से गैस रिफिल करा सकेंगे।

इससे दूसरे शहर या इलाके में रहने पर भी गैस की उपलब्धता आसान होगी और किसी एक वितरक पर निर्भरता कम होगी।

नए कनेक्शन पर सीमित अवधि के लिए छूट भी दी जा रही है। इच्छुक उपभोक्ता नजदीकी इंडेन वितरक से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान, दरभंगा एयरपोर्ट पर बनेगा 4.5 किमी लंबा रनवे; पटना में लगेगी विद्यापति की आदमकद प्रतिमा

यह भी पढ़ें- कैमूर पहाड़ी के गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, अवसानी नदी पर बनेंगे 3 पुल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।