'हुजूर आते-आते देर कर दी.. राहुल अर्बन नक्सल', चिदंबरम के खुलासे पर भड़के BJP सांसद
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी ...और पढ़ें

एजेंसी, बेगूसराय। बिहार में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव के तारीखों की कभी भी घोषणा हो सकती है। चुनाव के पहले ही नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस सरकार व राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी जैसी पार्टी का नेता अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार करता है, तो स्वाभाविक है कि कांग्रेस के लोग भी उसी तरह की बातें कहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि चिदंबरम साहब ने जो कहा है, वो बहुत देर से कहा है। उन्होंने कहा कि हुजुर आते-आते देर कर दी...गिरिराज सिंह ने कहा कि चिदंबरम ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार एक कमजोर सरकार थी, इच्छाशक्ति नहीं थी, और इच्छाशक्ति इसलिए नहीं थी क्योंकि कांग्रेस पाकिस्तान को वोट का साधन समझती है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि देश बड़ा है या पार्टी बड़ी है या वोट बड़ा है। वो अल्पमत की सरकार नहीं थी लेकिन इच्छाशक्ति कमजोर थी।
गिरिराज ने कहा कि अगर उस समय पीएम मोदी की सरकार होती तो आज ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान पर जो कार्रवाई की गई है, शायद उस समय नरेंद्र मोदी पीएम होते तो उस समय कार्रवाई कर देते, तो आज ऑपरेशन सिंदूर की जरूरत नहीं पड़ती।
समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ।
