Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान, केंद्रीय मंत्री बोले- ऐसे व्यक्ति का बहिष्कार करना चाहिए

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 04:48 PM (IST)

    बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को नालायक बताते हुए उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सेना का सम्मान नहीं करते। उन्होंने बिहार चुनाव 2025 में राहुल गांधी का विरोध करने की बात कही और कांग्रेस के शासन में बिहार के विकास पर सवाल उठाए।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शुक्रवार को संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर विवादित बयान दिया। उन्होंने राहुल गांधी को नालायक कहा।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी देश की सेना के सौर्य का सम्मान नहीं करते हैं। वे अपने राष्ट्र का भी अपमान करते हैं। वे देशद्रोह का काम कर रहे हैं।

    बरौनी रिफाइनरी के गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के बिहार दौरे के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी की जुबान पाकिस्तान जैसी है और ऐसे व्यक्ति का बहिष्कार करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के दौरान बिहार के लोग उनका विरोध करेंगे। 1971 के युद्ध में सेना के जवानों ने ही युद्ध में विजय हासिल की थी। कांग्रेस और राहुल गांधी के दादा-दादी ने नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस एवं राहुल गांधी के पूर्वजों पर हमलवार केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के दादा-दादी एवं उनके परिवार के लोगों ने लंबे समय तक देश एवं बिहार पर शासन किया, लेकिन बिहार के विकास को उनके शासन का कोई फायदा नहीं हुआ।

    सवालिया लहजे में कहा कि अब राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं और जो बोल रहे हैं, उसका बिहार को क्या फायदा होगा?