Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: 11 साल की सौतेली बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, एक साल से दरिंदगी की शिकार; लोगों ने आरोपी को पकड़ा

    By manish kumarEdited By: Roma Ragini
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 12:27 PM (IST)

    Bihar Crime बेगूसराय से ये शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बच्ची की मां घर पर नहीं थी। इसी बीच नशे में धुत पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्क ...और पढ़ें

    Hero Image
    बेगूसराय में पिता ने 11 साल की सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म

    बेगूसराय, जागरण संवाददाता। बेगूसराय से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। तेघड़ा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। लड़की की मां घर में नहीं थी। पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। घड़ा पुलिस ने पीड़िता और गिरफ्तार आरोपी को महिला थाना को सौंपा है। महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

    इसके बाद, दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं, पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया गया, इसके बाद कोर्ट में 164 का बयान कराया गया है। 

    जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता की मां से छह साल पहले शादी की थी। शादी के समय महिला को एक बेटा और एक बेटी थी। शादी के बाद एक और बेटे ने जन्म लिया। आरोपी पहले तीन शादियां कर चुका था लेकिन संतान नहीं होने के कारण चौथी शादी कर ली।

    पीड़िता की मां अपने मां-बाप की इकलौती संतान है। उसकी भी आरोपी से तीसरी शादी थी। पीड़िता की मां और नानी दियारा क्षेत्र में मंगलवार को मजदूरी करने गए थे। इसी बीच नशे में धुत पिता ने अपनी सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाया।

    पीड़िता बोली- भय के कारण किसी को नहीं बताया

    पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिता बीते एक साल से परेशान कर रहा था। पहले भी वह कई बार दुष्कर्म कर चुका था। वह लोकलाज और भय से किसी को बता नहीं रही थी। महिला थानाध्यक्ष अवंती कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी अंकित करते हुए आरोपी पिता को जेल भेजा गया है।

    वहीं, इस घटना से क्षेत्र के लोग हैरान है। लोगों का कहना है कि आरोपी ने पिता-पुत्री के पवित्र बंधन को शर्मसार कर दिया है। बच्ची एक साल से हैवानियत की शिकार हो रही थी।