Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंफाल में हुए भूस्खलन में अभियंता रामानुज कुमार की मौत

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 02 Jul 2022 11:08 PM (IST)

    मणिपुर इंफाल में हुए भूस्खलन में बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत के गंगा प्रसाद निवासी अवकाश प्राप्त रेलकर्मी श्यामनंदन राय के 28 वर्षीय पुत्र सीनियर सेक्शन इंजीनियर रामानुज कुमार विगत 30 जून से लापता हैं।

    Hero Image
    इंफाल में हुए भूस्खलन में अभियंता रामानुज कुमार की मौत

    संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : मणिपुर इंफाल में हुए भूस्खलन में बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत के गंगा प्रसाद निवासी अवकाश प्राप्त रेलकर्मी श्यामनंदन राय के 28 वर्षीय पुत्र सीनियर सेक्शन इंजीनियर रामानुज कुमार विगत 30 जून से लापता हैं। इसकी सूचना पर स्वजन में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पाते ही गांव सहित आसपास के लोगों की भीड़ पीड़ित स्वजन को सांत्वना दे रहे हैं। सभी वर्तमान हाल जानने को एक दूसरे से बात करते रहे हैं। सेक्शन अभियंता की मां बेबी देवी ने रोते बिलखते बताया कि रात्रि में उनसे बात हुई थी। सुबह में उनका मोबाइल स्विच आफ आ रहा था। घटना की जानकारी सबसे पहले दीपक कुमार को अपने मित्र के माध्यम से मिली। उन्होंने सूचना उनके घर तक पहुंचाई। तब जाकर स्वजन ने टुपुल मणिपुर इंफाल स्थित कंट्रोल रूम से दूरभाष पर बात कर जानकारी प्राप्त की। जिसमें उक्त जानकारी दी गई। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद पर रामानुज कुमार कार्यरत हैं। वर्तमान में वे टुपुल में कार्य कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर रात भूस्खलन हुआ, इसमें उनका पूरा कैंप मलबे में समा गया। रामानुज कुमार अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। स्वजन ने आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के वरीय पदाधिकारी से बात कर सहायता की गुहार लगाई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रामानुज कुमार पांच भाइयों में चौथे स्थान पर हैं। उनकी शादी 24 नवंबर को होने वाली थी। उनके बड़े भाई सुनील कुमार पेशे से एक दुकानदार हैं। मंझले भाई संतोष कुमार बिहार सरकार में आडिटर के पोस्ट पर सुपौल में तैनात हैं। तीसरे भाई सुबोध कुमार गण एवं आर्डिनेंस फैक्ट्री काशीपुर कोलकाता में अभियंता के पद पर तैनात हैं। इधर घटना की सूचना पाते ही भाई सुबोध कुमार तथा संतोष कुमार मणिपुर इंफाल पहुंच चुके हैं।