Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में एकलव्य सेंटर का होगा निर्माण : डीजी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 29 May 2022 07:41 PM (IST)

    बेगूसराय। कबड्डी की नर्सरी बेगूसराय बीहट में महिला खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए दो खेल मैदान का मैट दिया जाएगा। उक्त बातें शनिवार की शाम बिहार राज् ...और पढ़ें

    Hero Image
    बेगूसराय में एकलव्य सेंटर का होगा निर्माण : डीजी

    बेगूसराय। कबड्डी की नर्सरी बेगूसराय बीहट में महिला खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए दो खेल मैदान का मैट दिया जाएगा। उक्त बातें शनिवार की शाम बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी सह एटीएस प्रमुख रविद्र शंकरण ने महात्मा गांधी उच्च विद्यालय, बीहट खेल मैदान का निरीक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में कबड्डी और वालीबाल के खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रशिक्षण के लिए एक एकलव्य सेंटर की स्थापना की जाएगी। एकलव्य सेंटर को लेकर बीहट, कल्याण केंद्र रिफाइनरी, रतनपुर सहित अन्य खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कबड़्डी एवं वालीबाल की महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों से मिलकर उनकी कठिनाई की जानकारी ली तथा उन्हें पूरी लगन के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। इस अवसर पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के सचिव श्यामनंदन सिंह पन्नालाल द्वारा उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बेगूसराय से लौटने के क्रम में जीरोमाइल स्थित होटल सम्राट में जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, जिला खेल संयोजक रणधीर कुमार, विश्वजीत कुमार, अरविद कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, भवेश कुमार के साथ डीजी सह एटीएस प्रमुख ने जिले में खेल के विकास पर विस्तृत चर्चा की। महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके समक्ष विस्तृत रूप से खिलाड़ियों की समस्याओं को रखा, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया। मौके पर नगर परिषद बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, एनआइएस कोच अजय कुमार सिंह, बबीता कुमारी, नव्या कुमारी, अंकिता आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें