Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुसाध समुदाय का शैक्षणिक, आर्थिक व राजनीतिक विकास जरूरी : महेश्वर हजारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:37 PM (IST)

    बेगूसराय। मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि दुसाध समुदाय का शैक्षणिक आर्थिक व राजनीतिक विकास जरूरी है। इसके लिए एकजुट हो प्रयास करना होगा। सबको साथ लेकर चलना भी होगा। इसी उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। वे रविवार को गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला दुसाध एकता विकास सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि देश संविधान पर चलता है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर ही दुसाध जाति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

    दुसाध समुदाय का शैक्षणिक, आर्थिक व राजनीतिक विकास जरूरी : महेश्वर हजारी

    बेगूसराय। मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि दुसाध समुदाय का शैक्षणिक, आर्थिक व राजनीतिक विकास जरूरी है। इसके लिए एकजुट हो प्रयास करना होगा। सबको साथ लेकर चलना भी होगा। इसी उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। वे रविवार को गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला दुसाध एकता विकास सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि देश संविधान पर चलता है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर ही दुसाध जाति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान ने कहा कि दुसाध जाति के लोगों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। समाज के पिछड़े लोगों के विकास के लिए दुसाध जाति का विकास आवश्यक है। दुसाध जाति के विकास के बिना पिछड़ी जातियों के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने दुसाध जाति के लोगों से एकजुट रहने की अपील भी की। सम्मेलन को पूर्व विधायक राम विनोद पासवान, रेखा देवी, मोसाफिर पासवान, ललन कुमार, बासुकी पासवान, सत्येन्द्र पासवान, संजय पासवान, राजकुमार पासवान, रामचंद्र पासवान आदि ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने दुसाध जाति के लोगों को एक सूत्र में बंधने की अपील की। मौके पर निशा देवी, सुजीत पासवान, कमलदेव पासवान, अजय पासवान, शंभू पासवान, नरेश पासवान, विकास वासवान, कार्यक्रम संयोजक बिपिन पासवान आदि मौजूद थे। अध्यक्षता चन्द्रशेखर पासवान ने की तथा मंच संचालन अनिल भारती ने किया।