डांस से मन व मस्तिष्क को मिलती है ऊर्जा : एसडीओ
बेगूसराय। बलिया प्रखंड मैदान में नच बलिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन नच बलिए डांस ग्रुप के तत्वावधान ...और पढ़ें

बेगूसराय। बलिया प्रखंड मैदान में नच बलिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन नच बलिए डांस ग्रुप के तत्वावधान में किया गया। इसका उदघाटन एसडीओ ब्रजकिशोर चौधरी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ गीत-संगीत एवं डांस का भी महत्व है। पढ़ाई से मानसिक रूप से शिक्षित एवं अनुशासित होते हैं। जबकि संगीत से मन व मस्तिष्क को ऊर्जा प्राप्त होती है। कहा, डांस से शरीर स्वस्थ व सुडौल होता है। गीत-संगीत व डांस में भी असीम संभावनाएं हैं। विशिष्ट अतिथि बीडीओ मनोज पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र विवेक ने भी बच्चों के हौसले को बुलंद किया एवं कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में गुड़िया कुमारी, आकाश, अंशुमान ने गीत व डांस प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान बलिया की गुड़िया कुमारी को, द्वितीय स्थान खगड़िया के आकाश को जबकि तृतीय स्थान यूडीसी के अंशुमान को मिला। प्रतिभागियों को शील्ड मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया। व्यवस्थापक रंजन कुमार, नन्हकू कुमार, सुजीत, रंजन सहनी, गुलशन, अविनाश, दीपक, जज केशव भारद्वाज, निदेशक रविराज, कुंदन आदि मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।