बछवाड़ा में मनोज, मंजू व बिट्टू बने उप मुखिया
(बेगूसराय) : प्रखंड कार्यालय परिसर के अंबेडकर भवन में शपथ ग्रहण के चौथे दिन शुक्रवार को
(बेगूसराय) : प्रखंड कार्यालय परिसर के अंबेडकर भवन में शपथ ग्रहण के चौथे दिन शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की चार पंचायतों रानी एक, दो व तीन एवं गोधना पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बीडीओ वीरेंद्र कुमार ¨सह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। रानी-एक पंचायत के मुखिया जगतारनी देवी व सरपंच ¨रकू देवी को शपथ दिलाई गई। इसके बाद उप मुखिया के चुनाव में मनोज कुमार ने रंजीत कुमार यादव को पांच मतों से पराजित कर दिया। मनोज कुमार को नौ मत प्राप्त हुए। रंजीत कुमार को चार मत ही मिले। वहीं उप सरपंच चुनाव के दौरान अनिल कुमार राय ने मो. मोक्तार को चार मतों से पराजित कर दिया। अनिल कुमार राय को नौ मत प्राप्त हुए। मो. मोक्तार को पांच मत ही प्राप्त हुए। रानी- दो पंचायत के मुखिया दीपांकर कुमार व सरपंच विनोद साह को शपथ दिलाने के बाद उप मुखिया के चुनाव में मंजू देवी ने रामप्रवेश यादव को आठ मतों से पराजित किया। मंजू देवी को 11 मत प्राप्त हुए। रामप्रवेश को तीन मत प्राप्त हुए। उप सरपंच पद के चुनाव में सरयुग मांझी ने राम प्रसाद साह को छह मतों से पराजित किया। सरयुग मांझी को नौ मत प्राप्त हुए। राम प्रसाद को तीन मत प्राप्त हुए। रानी-तीन पंचायत के मुखिया अमरजीत राय व सरपंच राजीव कुमार को शपथ दिलाने के बाद उप मुखिया व उप सरपंच निर्विरोध चुने गए। उप मुखिया पद के लिए बिट्टू कुमार व उप सरपंच पद के लिए मंटुन महतो को निर्विरोध चुना गया। वहीं गोधना पंचायत के मुखिया सुमंत कुमार व सरपंच नरेश कुंवर को शपथ ग्रहण कराया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।